कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल के सूने पर घर पर धावा बोलकर बदमाश लाखों रुपये का सामान समेट कर भाग निकले। घटना उस वक्त हुई जब पटेल व उनका परिवार अपने पैतृक गांव बकतरा में था तथा यहां पर घर में ताला लगा हुआ था। चोरी गए सामान में सोने-चांदी के जेवरात के साथ ही राइफल भी शामिल है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व शिक्षा मंत्री राजकुमार पटेल मूल रूप से सीहोर जिले के बकतरा के रहने वाले हैं। यहां पर उनका पैतृक घर है। गत 2 सितंबर को गांव में उनकी माताजी का निधन हो गया। 14 दिसंबर को गांव में रसोई का कार्यक्रम था। पटेल व उनके परिवार के सभी लोग इस समय बकतरा में रहते हैं। भोपाल के विद्यानगर स्थित उनका आवास सूना था। बीती रात जब वह अपने घर लौटे तो देखा कि गेट के ताले टूटे पड़े हुए हैं। घर के अंदर जाकर देखा तो पाया कि कमरे में सामान बिखरा पड़ा है तथा अलमारी के लॉकर भी टूटे हुए हैं। चेक करने पर पाया कि अलमारी में रखी हुई दो लायसेंसी रिवॉल्वर, 50-60 तोला सोना, दो किलो चांदी और दो से तीन लाख रुपये नकदी गायब हैं। सूचना मिलते ही बागसेवनिया पुलिस घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। जहां एफएसएल टीम के साथ पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
ये भी पढ़ें-
नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़ा केस; जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश पर याचिकाकर्ता को सीबीआई ने सौंपा जांच डाटा
पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज किया है। घर के आसपास तथा सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए पुलिस ने बदमाशों का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है। आशंका है कि चोरी में किसी परिचित का हाथ हो सकता है। पुलिस के अधिकारी भी मौके का निरीक्षण किया और संदिग्धों से पूछताछ के निर्देश दिए हैं।