फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal news: कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह के सरकारी बंगले पर चोरी, दिग्विजय ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Thu, 15 Aug 2024 08:57 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह के भोपाल स्थित सरकारी बंगले में चोरी हो गई है। इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर भी जारी की है।
 
विज्ञापन
भोपाल में पूर्व मंत्री जयवर्धनसिंह के आवास पर चोरी हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह के भोपाल स्थित चार इमली के सरकारी बंगले में चोरी हो गई है। बदमाश यहां से नकदी और जेवरात लेकर भागे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस एक शख्स से पूछताछ कर रही है। इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर भी जारी की है।
विज्ञापन


 

दो दिन पहले की है घटना
शिकायत के बाद मौके पर पड़ताल करने पहुंचे हबीबगंज थाने के थाना प्रभारी अजय कुमार सोनी ने कहा कि ये घटना दो दिन पहले की है। जानकारी लगते ही हमारी टीम मौके पर पहुंच गई थी। फोरेंसिक साइंस लैब की टीम भी वहां पहुंची। टीम ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट भी लिए। कुछ सीसीटीवी फुटेज हमारे पास हैं। उनके आधार पर कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए हैं। उनकी पहचान की जा रही है।

जिस चार इमली में चोरी की वारदात हुई है, उसी कॉलोनी में प्रदेश के डीजीपी और मुख्य सचिव सहित उप मुख्यमंत्री, कई कैबिनेट मिनिस्टर और कई विभागों के अपर मुख्य सचिव सहित तमाम आईएएस, आईपीएस व नेतागण रहते हैं। 
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के आवास में चोरी - फोटो : सोशल मीडिया
संदिग्धों से पूछताछ जारी
जानकारी के अनुसार अभी किसी को हिरासत में नहीं लिया है, लेकिन संदिग्धों से पूछताछ की जाएगी। यह चोरी पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के ऑफिस में हुई है। टीआई ने महज 12 हजार कैश चोरी जाने की पुष्टि की है। इसके अलावा और कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

थाने की पोस्टिंग की बोली लगती है तो यही होगा
बेटे जयवर्धन सिंह के बंगले पर चोरी की घटना के बाद दिग्विजय सिंह ने पुलिस और  सरकार पर आरोप लगाते हुए ट्वीट कर लिखा कि जब थाने की पोस्टिंग की बोली लगती है तो यही होगा। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के शासकीय आवास पर भी चोरी हो गई। इधर चोरी की इस वारदात के बाद पुलिस की गश्ती पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि जिस इलाके में चोरी हुई है, यहां पर मंत्रियों से लेकर कई बड़े अधिकारी रहते हैं और शहर के सबसे ज्यादा वीवीआईपी इलाकों में चार इमली क्षेत्र गिना जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें