फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Crime: भोपाल में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, घर में मिला शव; भाई ने जताई हत्या की आशंका

Fri, 02 Jan 2026 10:11 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Bhopal Crime: भोपाल के अरेरा हिल्स क्षेत्र में 21 वर्षीय युवक विक्की सिलावट का शव घर में मिला, मुंह से झाग निकल रहा था। भाई ने पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर सभी पहलुओं से जांच शुरू की है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र की एक बस्ती में रहने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव उसके ही घर में मिला, जबकि उसके मुंह से झाग निकल रहा था। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
युवक की पहचान और हालात
अरेरा हिल्स पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 21 वर्षीय विक्की सिलावट के रूप में हुई है, जो भीम नगर क्षेत्र में खेल छात्रावास परिसर के पास रहता था। बताया गया है कि वह फिलहाल कोई नियमित काम नहीं कर रहा था। गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात विक्की घर में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था।
 
अस्पताल में मृत घोषित
परिजन विक्की को तत्काल एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि मौत किसी जहरीले पदार्थ के सेवन या किसी के द्वारा खिलाए जाने से हो सकती है, हालांकि स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

 
भाई ने लगाया हत्या का आरोप
मृतक के भाई विकास सिलावट ने इसे हत्या का मामला बताते हुए पुरानी रंजिश का हवाला दिया है। उनका कहना है कि विक्की का मोहल्ले के एक युवक से पहले से विवाद चला आ रहा था और उसी युवक ने पूर्व में उस पर जानलेवा हमला भी कराया था। विकास का आरोप है कि उसी व्यक्ति ने विक्की की हत्या कराई होगी।

यह भी पढ़ें- भागीरथपुरा मामले में अफसरों पर गाज: सिसोनिया और श्रीवास्तव निलंबित, सीएम ने आयुक्त को हटाने के निर्देश दिए
 
आत्महत्या की संभावना से इनकार
परिजनों का कहना है कि विक्की आत्महत्या नहीं कर सकता। उनके अनुसार वह न तो किसी शारीरिक बीमारी से जूझ रहा था और न ही किसी मानसिक तनाव में था। इसी आधार पर परिवार को आशंका है कि या तो विक्की की गला दबाकर हत्या की गई है या फिर उसे कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया, जिससे उसकी मौत हुई।
विज्ञापन

 
पुलिस कर रही सभी पहलुओं की जांच
परिजनों ने पुलिस से हत्या के एंगल से जांच की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, विक्की शादी और पार्टियों में वेटर का काम करता था। जिस युवक पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है, वह भी पहले इसी तरह का कार्य कर चुका है। पुलिस इन तथ्यों को भी जांच का हिस्सा बना रही है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें