फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में दुश्मन की दोस्ती पड़ी भारी: युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, अस्पताल में छोड़कर भागे बदमाश

Sat, 07 Mar 2026 08:19 AM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में बदमाशों ने दुश्मनी के चलते युवक दिनेश अहिरवार का अपहरण कर सुनसान जगह पर बेल्ट, डंडों और लात-घूसों से बेरहमी से पिटाई कर दी। बेहोश होने पर उसे अस्पताल छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदमाशों ने दुश्मनी निकालने के लिए एक युवक का अपहरण कर बेरहमी से मारपीट की और बेहोश हालत में उसे अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। युवक की आरोपियों से कोई सीधी रंजिश नहीं थी, बल्कि वह उनके दुश्मन का दोस्त होने के कारण निशाना बन गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय दिनेश अहिरवार राजधानी भोपाल के कोलार इलाके में एक कपड़ों की दुकान पर सेल्समैन के रूप में काम करता है। 4 मार्च की दोपहर वह बांसखेड़ी पुलिया के पास से पैदल गुजर रहा था। इसी दौरान निक्की शुक्ला, आकाश प्रजापति, तिलक चौहान, दिव्यांशु, नन्नू, अजय और अमन प्रजापति ने उसे रोक लिया।

आरोपियों ने उससे पूछा कि वह विशु शर्मा के साथ क्यों घूमता है और कहा कि उनकी उससे पुरानी रंजिश है। इसी बात को लेकर उन्होंने कहा कि उसकी दोस्ती का खामियाजा उसे भी भुगतना पड़ेगा। इसके बाद बदमाशों ने दिनेश को जबरन कार में बैठा लिया।

विज्ञापन


पढ़ें: दमोह में दरिंदगी का खौफनाक चेहरा: लोहे की रॉड से किशोर की कर दी हत्या, पत्नी को भी मार चुका है; अब गिरफ्तार

आरोपी उसे कार से सोम्या ग्रीन सिटी कॉलोनी के पास एक सुनसान स्थान पर ले गए, जहां डंडों, लाठी, बेल्ट और लात-घूसों से उसकी जमकर पिटाई की गई। लगातार मारपीट के कारण वह बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी अपने साथी अनस खान के साथ उसे अस्पताल छोड़कर फरार हो गए।

बाद में आरोपियों ने ही परिजनों को फोन कर एक्सीडेंट होने की झूठी सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। वहीं पुलिस को जानकारी मिलने पर आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें