फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 22 फरवरी से, राज्यपाल की मंजूरी

Sat, 23 Jan 2021 05:47 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 22 फरवरी से - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 22 फरवरी से शुरू होगा। शिवराज सरकार के सत्ता में आने के बाद यह पहला मौका है, जब विधानसभा का सत्र पूर्ण रूप से आयोजित होगा। 15वीं विधानसभा का यह सत्र 22 फरवरी सोमवार से शुरू होकर 26 मार्च तक चलेगा। 

 

 

विज्ञापन

राज्यपाल की मंजूरी के बाद अधिसूचना जारी

विधानसभा सचिवालय ने राज्यपाल आनंदी पटेल द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद अधिसूचना जारी कर दी है। वर्ष के पहले सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से हाेती है। वर्तमान में विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर हैं, इसलिए राज्यपाल के अभिभाषण से पहले 22 फरवरी को अध्यक्ष का चुनाव होगा। इससे पहले कोरोना के कारण दो सत्र निरस्त और दो सत्र एक दिन में जरूरी काम निपटाने के बाद स्थगित कर दिए गए थे।

15वीं विधानसभा का यह आठवां सत्र

बता दें, मध्य प्रदेश की 15वीं विधानसभा का यह आठवां सत्र होगा। विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह के अनुसार विधानसभा के 33 दिवसीय सत्र में सदन की कुल 23 बैठकें होंगी। सत्र की शुरुआत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से होगी। इस दौरान आगामी वित्तीय वर्ष 2021-2022 का बजट भी पेश होगा और शासकीय-अशासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।

जरूरी तिथि

विधानसभा सचिवालय में अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 11 फरवरी तक व अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 24 फरवरी तक प्राप्त की जाएंगी। इसके अलावा स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव तथा नियम 267 के अधीन दी जाने वाली सूचनाएं विधानसभा सचिवालय में 16 फरवरी से कार्यालय के समय में प्राप्त की जाएंगी।

विज्ञापन

28 दिसंबर को विधानसभा सत्र हुआ था स्थगित

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में 28 दिसंबर को विधानसभा सत्र स्थगित कर दिया गया था। तब विधानसभा के 50 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। साथ ही पांच विधायक भी कोरोना संक्रमित हो गए थे, जिस कारण विधानसभा सत्र स्थगित कर दिया गया था। हालांकि, अब 22 फरवरी से बजट सत्र बुलाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें