फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: जीजा ने की साले की हत्या, पत्नी को ले जाने की बात पर हुआ विवाद, 40 KM दूर ससुराल जाकर मारा

Sun, 14 Dec 2025 08:53 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के गुनगा में पत्नी को लेने आए युवक भूरा खान ने साले अब्दुल की चाकू से हत्या कर दी। फोन पर कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा। गंभीर रूप से घायल अब्दुल की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
मृतक अब्दुल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के ग्रामीण क्षेत्र में आने वाले गुनगा में एक युवक ने अपने साले की उसी के घर में हत्या कर दी। आरोपी युवक अपनी पत्नी को बुलाने ससुराल आया था। आरोपी का अपनी पत्नी से दो माह पहले विवाद हो गया था, इसके बाद पत्नी मायके आ गई थी और ससुराल नहीं जा रही थी। युवक पत्नी को बुलाने आया था, जहां उसका पत्नी से बहस होने लगी। इसी बीच युवक ने अपनी बहन की तरफ से जीजा को कुछ कहा। इसके बाद विवाद बढ़ा और आरोपी ने साले पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर स्थिति में साले को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ देर चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सुधार गृह से बाहर आते ही युवक पर किया चाकू से हमला, कैमरे में कैद हुई घटना

गुनगा थाना पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय अब्दुल उर्फ अब्दुल्ला खां ट्रक ड्राइवरी करता था और ग्राम खादमपुर का रहने वाला था। उसकी बहन की शादी भूरा खान के साथ हुई है। भूरा खान रातीबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम डोबरा का रहने वाला था। दो माल से भूरा खान की पत्नी मायके में रह रही थी। शनिवार को भूरा खान पत्नी को बुलाने खादमपुर स्थित ससुराल जाने वाला था। इसके पहले उसने अपने साले अब्दुल को फोन लगाकर कहा था कि मैं आ रहा हूं, बहन को बोल दो मेरे साथ ससुराल आ जाए। इस दौरान जीजा-साले में कहा-सुनी हो गई थी। इसके बाद भूरा खान करीब 40 मिलोमीटर का सफर तय करके शनिवार देर शाम ससुराल पहुंचा। जहां उसने पत्नी को साथ चलने के लिए कहने लगा। विवाद बढ़ा तो उसने साले पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी कह रहा था कि साले ने फोन पर मुझे ऐसे शब्द बोल दिए थे, जिस कारण मैं 40 किलोमीटर दूर आकर आज इसकी हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पास के लोगों ने नहीं किया बचाने का प्रयास
भूरा खान ने अपने साले पर उसके घर से कुछ दूरी पर वाहन के पास चाकू से जानलेवा हमला किया था। हमले के वक्त साले अब्दुल के कुछ दोस्त और परिचित पास खड़े थे, लेकिन उन्होंने बचाने का प्रचास नहीं किया। भूरा खान जैसे ही चाकू लेकर निकला और हमला करना शुरू किया, वहां मौजूद सभी लोग भाग खड़े हुए। घटना की खबर लगते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए, जहां दे रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद अब्दुलका शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी जीजा भूरा खान को भी गिरफ्तार कर लिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें