फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: बस खड़ी कर घर लौट रहे चालक की बाइक दूसरी बाइक से टकराई, मौत, दूसरा बाइक सवार घायल

Tue, 15 Apr 2025 05:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Bhopal: बताया जा रहा है कि ड्यूटी के बाद बस खड़ी कर अपनी बाइक से घर लौट रहा था। तभी तारा सेवनिया के पास सामने से आ रही एक बाइक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे में चालक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परवलिया इलाके में देर रात एक सड़क हादसे में बस चालक की जान चली गई। हादसा उस वक्त हुआ जब चालक बस खड़ी कर अपनी बाइक से घर लौट रहा था। सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। वहीं खजूरी सड़क क्षेत्र में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक देवेंद्र बैरागी (41) मूल रूप से विदिशा जिले के पीपलखेड़ा गांव का रहने वाला था। फिलहाल वह ग्राम भौंरी, थाना खजूरी सड़क के पास रहता था और पेशे से बस ड्राइवर था। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात वह ड्यूटी के बाद बस खड़ी कर अपनी बाइक से घर लौट रहा था। तारा सेवनिया के पास सामने से आ रही एक बाइक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दूसरी बाइक सवार युवक को भी चोटें आई हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: पानी का ऐसा संकट...गांव छोड़कर घरों में लटक रहे ताले, अभी तक 50 परिवार कर चुके हैं पलायन    

खजूरी में ट्रैक्टर की टक्कर से एक और युवक की जान गई
इधर, खजूरी पुलिस ने एक अन्य हादसे की जानकारी दी। मृतक अमर सिंह सेहरिया (45) ग्राम सोनकच्छ, थाना बैरसिया का निवासी था और मजदूरी करता था। 11 अप्रैल की रात वह ट्रैक्टर में भूसा लादकर खजूरी सड़क इलाके में पहुंचा था। एक दुकान पर चाय पीने के बाद वह सड़क किनारे टॉयलेट कर रहा था, तभी ड्राइवर ने गियर में खड़े ट्रैक्टर को स्टार्ट कर दिया। ट्रैक्टर चल पड़ा और अमर सिंह को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें