फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp:पैरा खिलाड़ियों की खोज के लिए चलेगा टैलेंट हंट,खिलाड़ियों को देंगे ट्रेनिंग, कांस्य पदक विजेता पहुंचे भोपाल

Fri, 13 Sep 2024 07:36 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में पैरा खिलाड़ियों की खोज के लिए टैलेंट हंट चलाएगा। इसके जरिए से चयनित खिलाड़ियों को इन अकादमी में ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रदेश की सभी 11 स्पोर्ट्स अकादमी में पैरा खिलाड़ियों के लिए अलग से व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
मंत्री सारंग से मुलाकात करते परमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने शुक्रवार टीटी नगर स्टेडियम में पैरालंपिक में कांस्य पदक हासिल कर लौटै मध्यप्रदेश के सीहोर के जूडो खिलाड़ी कपिल परमार और पैरालंपिक में कांस्य पदक अर्जित कर मध्यप्रदेश के जबलपुर की शूटिंग खिलाड़ी रूबीना फ्रांसिस का भोपाल एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया। खेल मंत्री विश्वास सारंग कहा है कि मध्य प्रदेश में पैरा खिलाड़ियों की खोज के लिए टैलेंट हंट चलाएगा। इसके जरिए से चयनित खिलाड़ियों को इन अकादमी में ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रदेश की सभी 11 स्पोर्ट्स अकादमी में पैरा खिलाड़ियों के लिए अलग से व्यवस्था होगी। सभी अकादमी में पैरा खिलाड़ियों के लिए सीटआरक्षित रहेगी।  देश को पहली बार जूडो में मेडल मिला है। अब तक ओलंपिक और पैरा ओलंपिक में भारत को मेडल नहीं मिला था। कपिल परमार ने पैरा ओलंपिक में गोल्ड जीतकर इतिहास रचा है।
विज्ञापन



मध्यप्रदेश का बढ़ाया मान
 मंत्री सारंग ने कहा कि पैरालंपिक में मध्यप्रदेश का नाम दोनों खिलाड़ी कपिल परमार और रूबीना फ्रांसिस ने बढ़ाया है। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि हम हर क्षेत्र में हिन्दुस्तान का नाम रोशन करें, उनके सपने को हमारे खिलाड़ियों ने पूरा किया है। निश्चित रूप से मध्यप्रदेश के लिये बहुत गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि जब ऐसे खिलाड़ी देश का नाम रोशन करते हैं, तो आगे आने वाली पीढ़ी को इनसे प्रेरणा मिलती है। हमारे खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़े, इसके लिये हम प्रयास करेंगे।

परमार ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ 
खिलाड़ी कपिल परमार ने कहा कि पेरिस पैरालंपिक में इतिहास रचने वाले भारतीय खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ बिताए आत्मीय पलों को भी साझा किया। कपिल परमार ने खेल मंत्री सारंग की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हर कदम पर हमसे बात कर हमारा हौसला बढ़ाया है। उन्होंने हमें हमेशा मोटिवेट किया। समय-समय पर उन्होंने हमसे बात कर किसी भी प्रकार की परेशानी न होने की बात भी पूछी।मंत्री सारंग ने राजा भोज विमानतल पर पेरिस पैरालंपिक के 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच-1 स्पर्धा में कांस्य पदक विजेता मध्यप्रदेश अकादमी की रुबीना फ्रांसिस के भोपाल आगमन पर आत्मीय स्वागत कर पदक जीतने की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि बेटी रुबीना की इस उपलब्धि ने देश और मध्यप्रदेश का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें