राजधानी भोपाल में स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 को लेकर दिल्ली की टीम सर्वे कर रही है। टीम ने तीसरे दिन सर्वे के पैटर्न में बदलाव किए। पहले जहां टीम स्थल का निरीक्षण करके निकल जाती है और बाद में नागरिकों से फीडबैक लिया करती थी। वहीं अब पब्लिक फीडबैक के साथ मौके पर साफ-सफाई का जायजा लिया जा रहा है। इसके अलावा सर्वे टीम ने सर्वे का दायरा भी बढ़ाया है। अब सर्वे की टीम एक जोन के कम से कम दो वार्ड की स्वच्छता परख रही है।
पब्लिक फीडबैक लेकर साइट पर किया अपलोड
जानकारी के अनुसार सोमवार को सर्वे की टीम ने नगर निगम के जोन क्रमांक आठ, नौ, 12 और 17 में निरीक्षण किया। जोन नौ के अंतर्गत आने वाले वार्ड 36 व 38 में टीम ने साफ-सफाई के साथ सुलभ शौचालय, उद्यान, नाला और नालियों की जांच की। इस दौरान पब्लिक फीडबैक लेकर साइट पर अपलोड किए।
यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में 44 डिग्री पार पहुंचा पारा, सीधी रहा सबसे गर्म, अगले 3 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
सबसे स्वच्छ शहर होने का दावा
दरअसल सर्वे टीम का पूरा फोकस पब्लिक फीडबैक को लेकर है।स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के लिए जीएफसी (गार्बेज फ्री सिटी) की टीमें यूएलबी (अर्बन लोकल बाडी) की साइट खुलते ही आनलाइन लोकेशनों पर पहुंच रही हैं। इस बार भी नगर निगम भोपाल ने देश का सबसे स्वच्छ शहर होने का दावा किया है। इन्हीं दावों को दिल्ली की टीमें परखने में लगी हुई है। सोमवार को सर्वे टीम ने 25 से अधिक स्थानों पर साफ-सफाई की व्यवस्था को देखा। सर्वे के दौरान टीम जीवी पाइंट की तलाश कर रही थी।