फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में पेट्रोल-डीजल अफवाहों पर सख्ती: प्रशासन ने जारी की SOP, फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Thu, 26 Mar 2026 10:37 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है और नई गाइडलाइन (SOP) जारी की है। अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी। साथ ही प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घबराएं नहीं, ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
विज्ञापन
भोपाल का पेट्रोल पंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल जिला प्रशासन ने पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों पर सख्त रुख अपनाया है। सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक खबरों से लोगों में घबराहट बढ़ रही है, जिसके चलते पेट्रोल पंपों पर भीड़ लग रही है। इस स्थिति को संभालने के लिए प्रशासन ने नई गाइडलाइन (SOP) जारी की है। प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। इसके बावजूद जो लोग अफवाह फैलाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गाइडलाइन के अनुसार सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी। फर्जी पोस्ट पर “FAKE” स्टैम्प लगाकर सच सामने लाया जाएगा। भ्रामक खबरे फैलाने वाले व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन भी जिम्मेदार माने जाएंगे। अफवाह फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  छिंदवाड़ा में दर्दनाक हादसा: पिकअप से टकराकर बस पलटी, 10 लोगों की दर्दनाक मौत; कई की हालत गंभीर

हर दिन जारी होगा स्टॉक अपडेट
प्रशासन ने जिला जनसंपर्क विभाग को रोजाना आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल कंपनियों से जानकारी लेकर पेट्रोल-डीजल के स्टॉक की स्थिति सार्वजनिक करेगा, ताकि लोगों में भ्रम न फैले। वहीं, एसडीएम, एसडीओपी/एसीपी और तहसीलदार की संयुक्त टीम मैदान पर उतरकर लगातार निगरानी करेगी। वहीं, जिला आपूर्ति विभाग शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल मेट्रोपॉलिटन एरिया: आष्टा और सोनकच्छ तक का इलाका शामिल, छह जिलों के 2500 गांव शामिल होंगे

पेट्रोल पंपों पर भी सख्ती
इसके अलावा यदि कोई पेट्रोल पंप जानबूझकर कमी दिखाता है या ज्यादा कीमत वसूलता है, तो उसका लाइसेंस तुरंत रद्द किया जाएगा।  शासन ने लोगों से अपील की है कि पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। घबराएं नहीं और अनावश्यक स्टॉक जमा न करें।

ये भी पढ़ें-  छिंदवाड़ा सड़क हादसे पर CM  मोहन यादव ने जताया दुख: मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख, घायलों को 1-1 लाख की सहायता
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें