फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिंदवाड़ा सड़क हादसे पर CM  मोहन यादव ने जताया दुख: मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख, घायलों को 1-1 लाख की सहायता

Thu, 26 Mar 2026 10:05 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

छिंदवाड़ा-नागपुर रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4 लाख और घायलों को 1 लाख रुपए सहायता देने का ऐलान किया है।
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा-नागपुर रोड पर गुरुवार शाम हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए और घायलों को 1-1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि यह हादसा अत्यंत हृदय विदारक है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने लिखा कि प्रभावित परिवारों के साथ उनकी पूरी संवेदनाएं हैं और इस दुख की घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों के इलाज में किसी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने कहा कि जबलपुर से डॉक्टरों की टीम छिंदवाड़ा और नागपुर भेजी जा रही है। 
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें-  छिंदवाड़ा में दर्दनाक हादसा: पिकअप से टकराकर बस पलटी, 10 लोगों की दर्दनाक मौत; कई की हालत गंभीर
 
प्रभारी मंत्री को छिंदवाड़ा पहुंचने के निर्देश 
वहीं, छिंदवाड़ा के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह को अपने कार्यक्रम बदलकर तत्काल छिंदवाड़ा पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि राहत और बचाव कार्यों की निगरानी की जा सके। सीएम ने कहा कि मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए और गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP में बिजली का झटका: 4.80% दरें बढ़ीं, 1 अप्रैल से नए टैरिफ लागू, स्मार्ट मीटर पर दिन में 20% की छूट मिलेगी

भोपाल में कंट्रोल रूम से मॉनीटरिंग 
 साथ ही भोपाल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से घायलों के इलाज की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। बता दें छिंदवाड़ा जिले में गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां ट्रक से टक्कर के बाद एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में 10  लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे में कुछ यात्रियों के हाथ कटने और कई के सिर फूटने जैसी गंभीर चोटें सामने आई हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें