फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Planetary Alignment: आज आसमान में लगेगी पांच ग्रहों की पंचायत, चांद बनेगा इसका साक्षी

Tue, 28 Mar 2023 12:40 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मंगलवार को आसमान में पांच ग्रहों की पंचायत लगने वाली है। इस दौरान मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और यूरेनस का मिलन होगा। पांचों ग्रह एक कतार में होंगे। 
 
विज्ञापन
सौरमंडल के ग्रह - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आसमान में मंगलवार यानी 28 मार्च को पांच ग्रहों की पंचायत होगी। इसका साक्षी बनेगा हमारा चांद। सूर्यास्त के बाद बुध, गुरु, शुक्र और मंगल के साथ ही यूरेनस भी एक साथ दिखाई देंगे। लगभग 50 डिग्री के छोटे-से स्थान से यह ग्रह मिलन करते दिखेंगे। इनका साथ हमारा चांद भी देगा और मंगल के साथ दिखाई देगा। पांच में से चार ग्रहों को बिना टेलीस्कोप भी देखा जा सकेगा। 

विज्ञापन


नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि खगोल विज्ञान में इसे प्लेनेटरी अलाइनमेंट कहते हैं। इनमें से बुध (मरकरी) को कुछ ही देर देखा जा सकेगा क्योंकि यह सूर्य के बहुत पास है। इसके बाद बृहस्पति (ज्युपिटर) भी अस्त हो जाएगा। इनके ऊपर तेज चमकता शुक्र (वीनस) होगा। इसके कुछ ऊपर लाल ग्रह मंगल (मार्स) होगा। उसका साथ चंद्रमा दे रहा होगा। इन ग्रहों को तो बिना किसी यंत्र की मदद से नंगी आंखों से देखा जा सकेगा। मंगल और शुक्र ग्रह के बीच यूरेनस भी होगा लेकिन इसे सिर्फ टेलीस्कोप की मदद से देखा जा सकेगा।

सारिका ने बताया कि प्लेनेटरी अलाइनमेंट की यह घटना लगभग हर दो साल में होती है। इनमें ग्रहों के बीच कोणीय दूरी अधिक होती है। सोशल मीडिया पर इसे बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत किया जाता है। अगर आप बहुत ही निकटता में खाली आंखों से देखे जा सकने वाले ग्रहों का मिलाप देखना चाहते हैं तो आठ सितंबर 2040 का इंतजार करना होगा। उस समय मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और शनि सिर्फ 9 डिग्री के आकाशीय स्थान में आसपास नजर आएंगे।  
विज्ञापन

 

ग्रह                  चमक (मैग्नीट्यूड)      तारामंडल                         पृथ्वी से दूरी
ज्युपिटर               -2.1                     मीन तारामंडल                    88.70 करोड़ किमी
मरकरी                -1.3                     मीन तारामंडल                    18.29 करोड़ किमी
वीनस                  -4.0                     मेष तारामंडल                     18.15 करोड़ किमी
यूरेनस                 +5.8                    मेष तारामंडल                    305.5 करोड़ किमी
मार्स                    +0.9                    मिथुन तारामंडल                 21.23 करोड़ किमी

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें