सूर्यग्रहण के बारे में जानकारी देतीं सारिका घारू।
- फोटो : अमर उजाला
25 अक्टूबर को अमावस्या पर पड़ रही दीपावली की रात को चंद्रमा के तो दीदार नहीं होंगे, लेकिन इस साल सूरज भी शाम को पूरा साथ नहीं देगा। दोपहर में पूरा दिखने वाला सूरज का गोला शाम होते-होते अर्द्धगोलाकार दिखने लगेगा। ऐसा इस साल के दूसरे सूर्यग्रहण की खगोलीय घटना के कारण होने जा रहा है।
भारत सरकार की नेशनल अवॉर्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि यूरोप के अधिकांश भाग, उत्तरी अफ्रीका के साथ एशिया के पश्चिमी भागों में इसे आंशिक सूर्यग्रहण के रूप में देखा जा सकेगा। भारत में दिखने वाली इस घटना में शाम होने के पहले चंद्रमा सूरज के आंशिक भाग को ढंक लेगा। पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा के आ जाने से यहां आंशिक सूर्यग्रहण की घटना दिखाई देगी।
सारिका ने बताया कि पृथ्वी के भू भाग पर भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 28 मिनट और 21 सेकंड पर यह ग्रहण आरंभ होगा। शाम 4 बजकर 30 मिनट और 16 सेकंड पर अधिकतम ग्रहण होगा तथा शाम 6 बजकर 32 मिनट 11 सेकंड पर यह समाप्त होगा। लेकिन भारत में 4 बजे के बाद अलग-अलग भू भाग पर दिखना आरंभ होगा। चूंकि भारत में सूर्यास्त ग्रहण समाप्त होने के पहले ही हो चुका होगा इसलिये यहां ग्रहण सूर्यास्त तक ही दृश्य होगा।
सारिका ने बताया कि आगामी 8 नवंबर को आंशिक चंद्रग्रहण होगा। सूर्यग्रहण के दो सप्ताह बाद या पहले हमेशा चंद्रग्रहण होता ही है। यह कोई पहली बार होने वाली घटना नहीं है। इसलिए इसके दुष्प्रभावों की बातें ठीक नहीं हैं।
प्रदेश के कुछ शहरों में सूर्य ग्रहण का समय
इंदौर में
- ग्रहण आरंभ समय- शाम 4 बजकर 42 मिनट
- अधिकतम ग्रहण- शाम 5 बजकर 38 मिनट
- ग्रहण समाप्ति- शाम 5 बजकर 53 मिनट
- ग्रहण अवधि- 1 घंटे 11 मिनट
भोपाल में
- ग्रहण आरंभ समय- शाम 4 बजकर 42 मिनट
- अधिकतम ग्रहण- शाम 5 बजकर 38 मिनट
- ग्रहण समाप्ति- शाम 5 बजकर 46 मिनट
- ग्रहण अवधि- 1 घंटे 5 मिनट
नर्मदापुरम में
- ग्रहण आरंभ समय- शाम 4 बजकर 43 मिनट
- अधिकतम ग्रहण- शाम 5 बजकर 39 मिनट
- ग्रहण समाप्ति- शाम 5 बजकर 46 मिनट
- ग्रहण अवधि- 1 घंटे 2 मिनट
रायसेन में
- ग्रहण आरंभ समय- शाम 4 बजकर 42 मिनट
- अधिकतम ग्रहण- शाम 5 बजकर 38 मिनट
- ग्रहण समाप्ति- शाम 5 बजकर 45 मिनट
- ग्रहण अवधि- 1 घंटे 3 मिनट
उज्जैन में
- ग्रहण आरंभ समय- शाम 4 बजकर 41 मिनट
- अधिकतम ग्रहण- शाम 5 बजकर 38 मिनट
- ग्रहण समाप्ति- शाम 5 बजकर 53 मिनट
- ग्रहण अवधि- 1 घंटे 12 मिनट
खरगोन में
- ग्रहण आरंभ समय -शाम 4 बजकर 45 मिनट
- अधिकतम ग्रहण- शाम 5 बजकर 40 मिनट
- ग्रहण समाप्ति- शाम 5 बजकर 56 मिनट
- ग्रहण अवधि- 1 घंटे 12 मिनट
बड़वानी में
- ग्रहण आरंभ समय- शाम 4 बजकर 43 मिनट
- अधिकतम ग्रहण- शाम 5 बजकर 39 मिनट
- ग्रहण समाप्ति- शाम 5 बजकर 58 मिनट
- ग्रहण अवधि- 1 घंटे 15 मिनट
बिलासपुर में
- ग्रहण आरंभ समय - शाम 4 बजकर 49 मिनट
- अधिकतम ग्रहण- शाम 5 बजकर 26 मिनट
- ग्रहण समाप्ति- शाम 5 बजकर 29 मिनट
- ग्रहण अवधि- 40 मिनट
रायपुर में
- ग्रहण आरंभ समय- शाम 4 बजकर 51 मिनट
- अधिकतम ग्रहण- शाम 5 बजकर 29 मिनट
- ग्रहण समाप्ति- शाम 5 बजकर 31 मिनट
- ग्रहण अवधि- 41 मिनट
अंबिकापुर में
- ग्रहण आरंभ समय- शाम 4 बजकर 47 मिनट
- अधिकतम ग्रहण- शाम 5 बजकर 21 मिनट
- ग्रहण समाप्ति शाम 5 बजकर 23 मिनट
- ग्रहण अवधि- 37 मिनट