फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव के छोड़ने के अगले ही दिन हो गई दस माह के शावक की मौत; कूनो की निगरानी पर उठे सवाल?

Fri, 05 Dec 2025 11:58 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कूनो नेशनल पार्क में सीएम मोहन यादव द्वारा जंगल में छोड़े गए चीता वीरा (मादा) के 10 माह के शावक की रहस्यमयी मौत हो गई। छोड़ने के कुछ ही घंटे बाद वह अपनी मां और दूसरे शावक से अलग हो गया था।
विज्ञापन
कूनो का दर्द: जंगल में छोड़े गए चीता शावक की मौत से हड़कंप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीकी मादा चीता वीरा के 10 महीने के शावक का शव शुक्रवार शाम जंगल में मिला। यह वही शावक है जिसे एक दिन पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अहेरा के पारोंद क्षेत्र में खुले जंगल में छोड़ा था। छोड़ने के कुछ घंटों बाद ही वह अपनी मां और दूसरे शावक से अलग हो गया था। शुक्रवार को खोज अभियान के दौरान वन विभाग की टीम ने उसका शव बरामद किया।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शावक की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। प्रारंभिक जांच में किसी चोट, हमले या संघर्ष के संकेत नहीं मिले हैं।

'चीतों की गतिविधियों और स्वास्थ्य पर 24 घंटे मॉनिटरिंग की व्यवस्था'

विज्ञापन

चीता प्रोजेक्ट के फील्ड डायरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि मादा चीता वीरा और उसका दूसरा शावक पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनकी लगातार निगरानी की जा रही है। कूनो में चीतों की गतिविधियों और स्वास्थ्य पर 24 घंटे मॉनिटरिंग की व्यवस्था है।


ये भी पढ़ें- छतरपुर में भीषण सड़क हादसा: कार को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, पांच लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन


कूनो नेशनल पार्क में चीतों की कुल संख्या घटकर 28 रह गई
शावक की मौत के बाद कूनो नेशनल पार्क में चीतों की कुल संख्या घटकर 28 रह गई है। इनमें 8 वयस्क चीते (5 मादा और 3 नर) तथा भारत में जन्मे 20 शावक शामिल हैं। पार्क के अन्य सभी चीते स्वस्थ बताए जा रहे हैं। चीता प्रोजेक्ट के अधिकारी इस घटना की विस्तृत जांच कर रहे हैं, जिसमें शावकों के प्राकृतिक व्यवहार, क्षेत्र में मौजूद संभावित खतरों और पूरी निगरानी प्रणाली की समीक्षा भी शामिल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें