फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5वीं-8वीं के फेल छात्रों को दूसरा मौका: पुनः परीक्षा का नया शेड्यूल जारी, 16 जून से शुरू होंगे एग्जाम

Fri, 29 May 2026 07:59 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षाएं अब 16 से 23 जून के बीच होंगी। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 24 से 28 जून तक किया जाएगा। राज्य शिक्षा केंद्र ने संशोधित कार्यक्रम जारी कर सभी जिलों को आवश्यक निर्देश भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए नई समय-सारणी जारी कर दी गई है। राज्य शिक्षा केंद्र ने संशोधित कार्यक्रम जारी करते हुए परीक्षाओं की नई तारीखों का ऐलान किया है। अब पुनः परीक्षाएं 16 जून से 23 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


पुराने कार्यक्रम में किया गया बदलाव
राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी आदेश के अनुसार अपरिहार्य कारणों से पहले घोषित परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। विभाग ने सभी जिलों के कलेक्टरों और शिक्षा अधिकारियों को नई समय-सारणी के अनुसार परीक्षा आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- नौतपा का बदला मिजाज, दिन में आग उगल रहा सूरज, शाम में गिरे ओले; तपिश के बीच मिली राहत
विज्ञापन



24 जून से शुरू होगा मूल्यांकन
पुनः परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का कार्य 24 जून से 28 जून तक किया जाएगा। विभाग का प्रयास है कि मूल्यांकन समय पर पूरा कर परिणाम प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो।
बाकी नियम पहले जैसे ही रहेंगे शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है। परीक्षा केंद्र, संचालन और अन्य व्यवस्थाओं से जुड़े सभी दिशा-निर्देश पहले की तरह ही लागू रहेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में कमजोर मानसून के संकेत, 47 जिलों में कम बारिश के आसार


जिलों को तैयारी के निर्देश
राज्य शिक्षा केंद्र ने जिला प्रशासन, जिला शिक्षा अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को परीक्षा की सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही परीक्षा के दौरान निगरानी व्यवस्था मजबूत रखने को कहा गया है, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें