मध्यप्रदेश में अक्टूबर महीने में पड़ने वाले त्योहारों के अवकाश की घोषणा कर दिए गए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरा और दीपावली का अवकाशों की तारीख जारी कर दी है। यह अवकाश विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों के लिए लागू होंगे। इस बार दशहरा और दीपावली समेत रविवार के अवकाश को मिलाकर अक्टूबर महीने में कुल 14 दिन स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
स्कूल शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को अवकाश के आदेश जारी कर दिए। यह अवकाश मध्यप्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में लागू रहेगा। स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव प्रमोद सिंह के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है, दशहरा अवकाश 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक रहेगा। यह चार दिन का रहेगा।
इसके बाद दीपावली का अवकाश 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक रहेगा। यह अवकाश लगातार 6 दिनों तक रहेगा। इन अवकाश के अलावा बाकी के रविवार को भी जोड़ दिया जाए तो कुल 14 दिन का अवकाश स्कूलों को मिल जाएगा। दशहरे और दीपावली के अवकाश में बड़ी संख्या में परिवार अपने गृह नगर जाते हैं।
इस तारीख को बंद रहेंगे स्कूल...
- 10 सितंबर 2022 - दूसरा शनिवार
- 11 सितंबर 2022 - रविवार
- 18 सितंबर 2022 - रविवार
- 23 सितंबर 2022 - शुक्रवार, शहीदी दिवस/हरियाणा युद्ध नायकों का शहादत दिवस
- 25 सितंबर 2022 - रविवार
- 26 सितंबर 2022 - सोमवार, महाराजा अग्रसेन जयंती