फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: संघ प्रमुख मोहन भागवत दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Tue, 21 Sep 2021 02:23 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
मोहन भागवत (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को इंदौर पहुंचे। आरएसएस प्रमुख यहां  समाज के अलग-अलग तबकों के लोगों से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन


संघ के एक स्थानीय पदाधिकारी ने बताया कि कोविड-19 से बचाव के लिए जारी सरकारी दिशा-निर्देशों के मद्देनजर इस दौरे में भागवत का न तो कोई सार्वजनिक कार्यक्रम रखा गया है, न ही वह किसी बड़ी बैठक में शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि संघ प्रमुख इंदौर के कुछ प्रबुद्ध लोगों से भेंट करेंगे। इसके साथ ही, वह शहर के चुनिंदा शिक्षाविदों और युवा उद्यमियों से चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी मध्य प्रदेश के मालवा अंचल का प्रमुख शहर इंदौर, संघ का मजबूत गढ़ माना जाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें