फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: एटीएम लूट की साजिश नाकाम, कोहेफिजा पुलिस ने हरियाणा से आए 5 डकैतौं को औजार समेत गिरफ्तार किया

Sat, 17 Jan 2026 11:14 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

हरियाणा से एटीएम लूट की योजना बनाकर भोपाल पहुंचे डकैतों के गिरोह को कोहेफिजा पुलिस ने बड़ी वारदात से पहले ही दबोच लिया। आरोपियों के पास से हथियार और एटीएम काटने के उपकरण बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
एटीएम लूट की साजिश नाकाम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटीएम लूट की वारदात को अंजाम देने के इरादे से हरियाणा से भोपाल पहुंचे डकैतों के एक गिरोह को पुलिस ने समय रहते दबोच लिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर कार सवार पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से हथियारों के साथ एटीएम तोड़ने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


कोहेफिजा थाना प्रभारी के.जी. शुक्ला ने बताया कि शनिवार तड़के पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ब्रिज के पास संदिग्ध हालत में एक कार खड़ी है, जिसमें कुछ युवक बैठे हुए हैं और किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। आशंका जताई गई थी कि उनके पास हथियार भी हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: MP में सियासी तूफान: राहुल के दौरे के दिन कैसे भारी पड़ीं दुष्कर्म को लेकर कांग्रेस विधायक बरैया की टिप्पणियां
विज्ञापन


सूचना के आधार पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और ब्रिज के नीचे खड़ी कार की घेराबंदी कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से गैस कटर, गैस सिलेंडर, स्प्रे, लोहे को काटने के औजार और अन्य उपकरण बरामद किए गए, जिनका उपयोग एटीएम मशीन तोड़ने और डकैती की वारदात में किया जाता है। इसके अलावा कुछ हथियार भी मिले।

उपकरण और हथियार मिलने के बाद पुलिस ने कार में सवार पांचों युवकों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मौसम, सेकुल, नसीम, वकील और सहाबुद्दीन बताए। सभी आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे एटीएम मशीनों को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह गिरोह देश के कई शहरों में एटीएम लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है और भोपाल में भी किसी एटीएम को निशाना बनाने की तैयारी में था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह के आपराधिक रिकॉर्ड और नेटवर्क को लेकर आगे की पूछताछ जारी है।


 

एटीएम लूट की साजिश नाकाम

 

एटीएम लूट की साजिश नाकाम

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें