फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5वीं-8वीं की पुन: परीक्षा का रिजल्ट घोषित: 5वीं में 80.42% और 8वीं में 74.16% विद्यार्थी पास, कुल परिणाम 98%

Tue, 07 Jul 2026 04:23 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

राज्य शिक्षा केंद्र ने कक्षा 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। पुन: परीक्षा में 5वीं का परीक्षा परिणाम 80.42 प्रतिशत और 8वीं का 74.16 प्रतिशत रहा। मुख्य परीक्षा और पुन: परीक्षा को मिलाकर सत्र 2025-26 में 5वीं का कुल परीक्षा परिणाम 98.89 प्रतिशत तथा 8वीं का 98.19 प्रतिशत दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
परिणाम जारी करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षक और संस्था प्रमुख राज्य शिक्षा केंद्र के परीक्षा पोर्टल पर परिणाम देख सकते हैं। पुन: परीक्षा में कक्षा 5वीं के 80.42 प्रतिशत तथा कक्षा 8वीं के 74.16 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं। वहीं मुख्य वार्षिक परीक्षा और पुन: परीक्षा के परिणाम को मिलाकर सत्र 2025-26 में कक्षा 5वीं का कुल परीक्षा परिणाम 98.89 प्रतिशत और कक्षा 8वीं का 98.19 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन


रोल नंबर से ऑनलाइन देख सकते हैं परिणाम
राज्य शिक्षा केंद्र के अपर संचालक डॉ. अरुण सिंह ने बताया कि विद्यार्थी और अभिभावक राज्य शिक्षा केंद्र के परीक्षा पोर्टल पर अपना रोल नंबर दर्ज कर परिणाम देख सकते हैं। शिक्षक और संस्था प्रमुख भी इसी पोर्टल पर अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

16 से 23 जून के बीच हुई थी पुन: परीक्षा
राज्य शिक्षा केंद्र ने कक्षा 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षाओं का आयोजन 16 से 23 जून के बीच किया था। इसमें प्रदेश के शासकीय, अशासकीय विद्यालयों और पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 71,548 तथा कक्षा 8वीं के 76,274 विद्यार्थी शामिल हुए थे।
विज्ञापन

322 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए
उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए प्रदेशभर में 322 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। 17 हजार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं ने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर ऑनलाइन पोर्टल पर अंक दर्ज किए।
कक्षा 5वीं में ऐसा रहा परिणाम
- शासकीय विद्यालयों के 46,665 विद्यार्थियों में से 36,217 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।
- पंजीकृत मदरसों के 581 विद्यार्थियों में से 352 विद्यार्थी सफल रहे।
- अशासकीय विद्यालयों के 24,302 विद्यार्थियों में से 20,971 विद्यार्थी पास हुए।

यह भी पढ़ें-एमपी में बारिश ने पकड़ी रफ्तार, 31 जिलों में अलर्ट, सामान्य के करीब पहुंचा वर्षा का आंकड़ा
विज्ञापन



कक्षा 8वीं में ऐसा रहा परिणाम
- शासकीय विद्यालयों के 56,738 विद्यार्थियों में से 40,315 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।
- पंजीकृत मदरसों के 423 विद्यार्थियों में से 268 विद्यार्थी सफल रहे।
- अशासकीय विद्यालयों के 19,113 विद्यार्थियों में से 15,978 विद्यार्थी पास हुए।

यह भी पढ़ें-एआई पोस्ट पर कांग्रेस का आरोप: बोले- जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, साइबर क्राइम कार्यालय में शिकायत


मुख्य परीक्षा और पुन: परीक्षा मिलाकर 98 प्रतिशत से अधिक रिजल्ट
राज्य शिक्षा केंद्र के अनुसार, पुन: परीक्षा के परिणाम के बाद शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 5वीं का कुल परीक्षा परिणाम 98.89 प्रतिशत और कक्षा 8वीं का 98.19 प्रतिशत हो गया है। विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षक और संस्था प्रमुख राज्य शिक्षा केंद्र के परीक्षा पोर्टल पर विद्यालयवार और विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें