फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआई पोस्ट पर कांग्रेस का आरोप: बोले- जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, साइबर क्राइम कार्यालय में शिकायत

Tue, 07 Jul 2026 03:54 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नाम से सोशल मीडिया पर प्रसारित फर्जी एआई पोस्ट को लेकर साइबर क्राइम पुलिस से शिकायत की है। पार्टी ने इसे सुनियोजित दुष्प्रचार बताते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम कार्यालय में शिकायत करने पहुंचे कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नाम से सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित फर्जी एआई पोस्ट को लेकर कांग्रेस ने साइबर क्राइम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। मंगलवार को पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस मुख्यालय पहुंचा और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (साइबर अपराध) साई मनोहर को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कराने, एफआईआर दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


संस्थान के नाम का दुरुपयोग 
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित एक कथित फर्जी एआई पोस्ट में एक संस्थान के नाम और पहचान का दुरुपयोग किया गया है। पार्टी का कहना है कि जीतू पटवारी के नाम से झूठा और भ्रामक कथन प्रसारित कर उनकी राजनीतिक और सामाजिक छवि धूमिल करने की कोशिश की गई है। कांग्रेस ने इसे सुनियोजित दुष्प्रचार बताया है।

तीन लोगों की भूमिका की जांच की मांग
ज्ञापन में कांग्रेस ने उपलब्ध सोशल मीडिया साक्ष्यों के आधार पर जितेंद्र प्रताप सिंह, अजय सेंगर और रवि गुर्जर की भूमिका की जांच कराने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि पोस्ट के निर्माण, प्रसार और प्रचार-प्रसार में जिन लोगों की भूमिका सामने आए, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


एफआईआर दर्ज करने की मांग
कांग्रेस ने भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि सोशल मीडिया पर फर्जी एआई सामग्री के जरिए राजनीतिक व्यक्तित्वों को बदनाम करने और जनता को भ्रमित करने की कोशिशों पर प्रभावी रोक लगाई जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें-एमपी में बारिश ने पकड़ी रफ्तार, 31 जिलों में अलर्ट, सामान्य के करीब पहुंचा वर्षा का आंकड़ा
विज्ञापन



ये नेता रहे मौजूद
प्रतिनिधिमंडल में मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कुंदन पंजाबी, अवनीश बुंदेला, रोशनी यादव, प्रवीण धौलपुर, अभिनव बरोलिया, विक्रम चौधरी और जिला संगठन महासचिव अभिषेक शर्मा सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी शामिल रहे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें