अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने जोधपुर और चेन्नई बीच के बीच साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। गाड़ी संख्या 04815/04816 के कुल 9-9 फेरे होंगे। यह ट्रेन भोपाल मंडल के गुना, बीना, भोपाल और इटारसी स्टेशनों से होकर चलेगी।
3 अक्टूबर से शुरू होंगे फेरे
गाड़ी संख्या 04815 जोधपुर-चेन्नई बीच पूजा स्पेशल जोधपुर से प्रत्येक शनिवार को 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक चलेगी। जोधपुर से ट्रेन रात 9:20 बजे रवाना होगी। अगले दिन गुना सुबह 9:25 बजे, बीना 11:45 बजे, भोपाल दोपहर 3 बजे और इटारसी शाम 5:10 बजे पहुंचेगी। विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव के बाद ट्रेन सोमवार को रात 8 बजे चेन्नई बीच पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04816 चेन्नई बीच-जोधपुर पूजा स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को 6 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक चलेगी। चेन्नई बीच से शाम 5:15 बजे रवाना होकर ट्रेन अगले दिन इटारसी रात 8:10 बजे, भोपाल रात 10:40 बजे और बीना रात 2:55 बजे पहुंचेगी। गुना सुबह 5 बजे पहुंचेगी और विभिन्न स्टेशनों से होते हुए गुरुवार को रात 8:30 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
ट्रेन मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, फुलेरा, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, सोगरिया, बारां, छबड़ा गुगोर, रुठियाई, गुना, बीना, भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचेरियल, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, बापटला, चिराला, ओंगोल, नेल्लोर, गुडूर, नायडूपेटा और चेन्नई बीच स्टेशनों पर रुकेगी।
यह भी पढ़ें-
सरकारी स्कूल में जुगाड़ से पढ़ाई: संसाधनों की कमी नहीं बनी रोड़ा, टायर से गणित, टूटी टाइल्स से सीख रहे विज्ञान
24 कोच की होगी ट्रेन
स्पेशल ट्रेन में कुल 24 आईसीएफ कोच होंगे। इनमें 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 15 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 3 स्लीपर श्रेणी और 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए यह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू की जा रही है। इससे मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। यात्रियों से इस सेवा का लाभ लेने की अपील की गई है।