फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर यात्रियों को राहत: पश्चिम मध्य रेलवे से चलेंगी स्पेशल गाड़ियां, जबलपुर-यशवंतपुर गाड़ी का मार्ग बदला

Sat, 14 Feb 2026 06:08 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल

सार

होली पर्व पर बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेल द्वारा कई विशेष गाड़ियों का संचालन किया जाएगा। वहीं अधोसंरचनात्मक कार्य के कारण 21 फरवरी को जबलपुर-यशवंतपुर गाड़ी एक फेरे के लिए परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी। 
विज्ञापन
रेलवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम मध्य रेलवे होली पर्व के दौरान बढ़ने वाली यात्री संख्या को ध्यान में रखते हुए कई विशेष गाड़ियों का संचालन किया जाएगा। वहीं दक्षिण पश्चिम रेलवे के बैंगलुरू मंडल में चल रहे अधोसंरचनात्मक कार्य के कारण जबलपुर से चलने वाली एक महत्वपूर्ण गाड़ी का मार्ग बदला गया है।
विज्ञापन


21 फरवरी को बदले मार्ग से चलेगी जबलपुर-यशवंतपुर गाड़ी
नगसमुद्रम और मक्काजिपल्ली यार्ड में 18 से 22 फरवरी तक चलने वाले कार्य के कारण गाड़ी संख्या 12194 जबलपुर -यशवंतपुर एक्सप्रेस 21 फरवरी 2026 को एक फेरे के लिए परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी।यह गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर धर्मावरम, श्री सत्य साई प्रशांति निलयम, पेनुकोंडा और हिंदुपुर होकर जाएगी। यात्रियों से यात्रा से पूर्व अद्यतन जानकारी प्राप्त करने का आग्रह किया गया है।

यह भी पढ़ें-GMC में MBBS छात्रा मौत मामला गरमाया, आधी रात हॉस्टल पहुंची पुलिस,जूनियर डॉक्टर्स ने जताया विरोध
विज्ञापन



होली पर चलेंगी विशेष गाड़ियां
होली पर्व पर अतिरिक्त यात्री दबाव को संभालने के लिए रीवा, रानी कमलापति, भोपाल, दानापुर, निजामुद्दीन और अयोध्या धाम के बीच विशेष गाड़ियों का संचालन किया जाएगा। विभिन्न तिथियों पर इन गाड़ियों के एक से दो फेरे निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

-रीवा-रानी कमलापति-रीवा
-भोपाल-रीवा-भोपाल
-सोगरिया-दानापुर-सोगरिया
-रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति
-जबलपुर-निजामुद्दीन-जबलपुर
-जबलपुर-अयोध्या धाम-जबलपुर
-इन गाड़ियों में आरक्षण की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में दिन का तापमान बढ़ा, रात में हल्की ठंड, 16 से एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

यात्रियों यह रखें सावधानी
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले गाड़ी के समय, ठहराव और मार्ग संबंधी जानकारी की पुष्टि अवश्य कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। होली पर्व पर विशेष गाड़ियों का संचालन यात्रियों को राहत देगा, जबकि अधोसंरचनात्मक कार्य के कारण एक महत्वपूर्ण गाड़ी का मार्ग अस्थायी रूप से बदला गया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें