फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: अप्रैल माह में बारिश का बन रहा रिकॉर्ड, 25-26 अप्रैल को प्रदेश के 35 जिलों बारिश का अलर्ट

Wed, 24 Apr 2024 09:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Weather News: जहां अमूमन अप्रैल माह गर्मियों का सीजन माना जाता है, वहीं मध्य प्रदेश में अप्रैल में बारिश के कई रिकॉर्ड टूट रहे हैं। राजधानी भोपाल में करीब पौने 2 इंच बारिश हो चुकी है। अप्रैल में लगातार 11 दिन तक बारिश होने का रिकॉर्ड भी बना है। 7 अप्रैल से 17 अप्रैल तक प्रदेश में लगातार अलग-अलग जिलों में बारिश हुई है। अब फिर से प्रदेश भीग रहा है। 27 अप्रैल तक बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दूसरे सिस्टम से लगातार पांच दिन तक बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार 26 अप्रैल तक बारिश, आंधी और ओले का अलर्ट है। 25 और 26 अप्रैल को करीब 35 जिलों में मौसम बदला रहेगा। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत पूरा मालवा-निमाड़ बारिश होने की संभावना है। बुधवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.2 °C खरगौन में दर्ज किया गया और सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.2 °C मंडला में दर्ज किया गया।

विज्ञापन


मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से प्रदेश में ऐसा सिस्टम है। लगातार 5 दिन से बारिश हो रही है। छठवें दिन बुधवार को भी मौसम ऐसा ही रहा।

दूसरे दिन भी खरगोन में सबसे ज्यादा रही गर्मी
वहीं बारिश जिलों में गर्मी का असर भी देखने को मिला। लगातार दूसरे दिन खरगोन में टेम्प्रेचर सबसे ज्यादा 41.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, नरसिंहपुर में पारा 41 डिग्री रहा। खंडवा, खजुराहो, नौगांव और रीवा में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 38.9 डिग्री, इंदौर में 38.4 डिग्री, ग्वालियर में 39.5 डिग्री, जबलपुर में 38.3 डिग्री और उज्जैन में पारा 38 डिग्री दर्ज किया गया। पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 31.4 डिग्री रहा। सिवनी में 34.2 डिग्री और छिंदवाड़ा में 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

26 अप्रैल से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस

विज्ञापन

26 अप्रैल को पश्चिमी भारत से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ रहा है। इस कारण अगले कुछ दिन तक प्रदेश में बारिश जारी रहेगी।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट
25 अप्रैल 25 अप्रैल गुरुवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, नरसिंहपुर, रायसेन, दमोह, सागर, विदिशा, अशोकनगर, गुना, श्योपुर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया। 26 अप्रैल को इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, नीमच, मंदसौर, धार, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, रायसेन, विदिशा, अशोकनगर, गुना, शिवपुरी, श्योपुरकलां, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर, पन्ना, सतना, रीवा जिलों में। वहीं 27 अप्रैल को प्रदेश में बारिश होने का अभी अलर्ट नहीं है, लेकिन बादल छाए रहेंगे। इनमें आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, दमोह, जबलपुर, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट जिले शामिल हैं।  

24 घंटे के ,बारिश के प्रमुख आंकड़े (मिमी में) 
घंसौर 28.0, जुन्नारदेव 26.6, आमला 18.0, मंडला 14.1, पांढुर्णा 13.0, बैतूल 12.2, लांजी 10.2, मोहखेड़ 10.2, बिछुआ 10.0, घुघरी 9.0, चांद 7.4, हर्राई 7.4, प्रभातपट्टन 7.2, छिंदवाड़ा 6.2, परासिया 5.2, मुलताई 5.0, कुरई 5.0, लखनादौन 5.0, बिछिया 4.7, किरनापुर 4.2, घोड़ाडोंगरी 4.0, पुष्पराजगढ़ 4.0, उमरेठ 4.0, जवा 4.0, सौसर 3.3, वारासिवनी 3.1, मटियारी 3.0, गोहपारू 3.0, सरई 2.6, शाहपुर 2.0, अमरकंटक 2.0, जयसिंहनगर 2.0, सोहागपुर 2.0, बालाघाट 1.6, खैरलांजी 1.2, निवास 1.2, नौरोजाबाद 1.2, तमिया 1.0, नारायणगंज 1.0, बुढ़ार 1.0, पाली 1.0

ओलावृष्टि के प्रमुख आंकड़े
जिला (तहसीलवार)- बैतूल (आमला, सारणी), छिंदवाड़ा (छिंदवाड़ा, दमुआ, जुन्नारदेव, परासिया, चौरई, तामिया), पांढुर्णा- (पांढुर्णा), मंडला- (मंडला, महाराजपुर, नारायणगंज, भुआबिछिया), सिवनी- (लखनादौन, घनसौर, धूमा, कुरई), शहडोल (ब्योहारी, बुड़वा), रीवा (त्योंथर, जवा)।     

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें