फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: CM मोहन यादव ने घर-घर जाकर बांटा राम मंदिर का निमंत्रण, वीडी शर्मा ने रखे चौखट पर पीले अक्षत

Tue, 02 Jan 2024 08:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

एक जनवरी से निमंत्रण देने का काम शुरू किया गया है। 15 जनवरी तक ये अभियान चलेगा। इसके साथ ही विहिप 22 जनवरी 2024 को उत्सव मनाएगी। इसमें सभी हिंदू परिवारों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मंगलवार को अक्षत कलश टोली में शामिल होकर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आमंत्रण बांटा। जहां मुख्यमंत्री ने भानपुर के पार्श्वनाथ कॉलोनी में लोगों को निमंत्रित किया।

विज्ञापन


वहीं, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शर्मा ने वार्ड क्रमांक-28 अंबेडकर नगर में श्रीराम भक्तों द्वारा आयोजित अक्षत वितरण गृह संपर्क अभियान में शामिल हुए घर-घर पहुंचकर स्थानीय लोगों को अक्षत देकर अयोध्या आने के लिए आमंत्रित किया। इसके पहले विहिप के कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के निवास पर पहुंचकर उन्हें भी अक्षत देकर राम मंदिर का निमंत्रण दिया।

एक जनवरी से शुरू हुआ अभियान 
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण एक जनवरी सोमवार से घर-घर पहुंचा जा रहा है। इसके लिए अयोध्या से आए अक्षत कलश के पीले चावलों को द्वार-द्वार पर रखा जा रहा है। साथ ही राम मंदिर के कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की जा रही है। विश्व हिंदू परिषद की ओर से आगामी 15 दिनों तक विशेष अभियान चलाकर प्रदेश के लाखों हिंदू परिवारों को आमंत्रित किया जाएगा। 
विज्ञापन


राम मंदिर का पोस्टर 
विहिप की ओर से इस अभियान में राम मंदिर का पोस्टर भी दिया जा रहा है। इसके साथ ही मध्यभारत प्रांत के साधु संतों को भी इसमें जोड़ा जा रहा है। अभियान की शुरुआत से पहले बागेश्वर बाबा, रावतपुरा सरकार, पंडोखर बाबा जैसे सभी विशेष अतिथियों को मंदिर के कार्यक्रम का निमंत्रण दिया गया।

विहिप प्रत्येक ग्राम, बस्ती तक पहुंच कर प्रत्येक हिंदू को पीले चावल देकर अयोध्या में श्रीरामलला के नूतन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या आने का आमंत्रण देंगे। इसके साथ ही विहिप ने सम्पूर्ण हिन्दू समाज से अपील की है कि 22 जनवरी 2024 को श्रीरामलला की नूतन मंदिर मे प्राण प्रतिष्ठा होगी। तब सभी यह कार्यक्रम समूह में देखे, सभी मंदिरों में भव्य आरती हो। उस दिन दीपावली जैसा वातावरण संपूर्ण नगर, ग्राम, बस्ती में तैयार हो, हर घर में भगवा पताका, रंगोली, लाइटिंग, आतिशबाजी एवं दीप जलाकर सम्पूर्ण प्रान्त में उत्सव का वातावरण बनाया जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें