यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रक्षाबंधन पर्व के दौरान पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 01661/01662 रानी कमलापति-रीवा-रानी कमलापति साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष गाड़ी का संचालन किया जाएगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रक्षाबंधन पर भोपाल से रीवा और रीवा से भोपाल आने-जाने वाले लोगों की भीड़ बढ़ जाती है। यात्रियों को ट्रेनों में सीट नहीं मिलती है। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रक्षाबंधन पर्व के दौरान पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 01661/01662 रानी कमलापति-रीवा-रानी कमलापति साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष गाड़ी का संचालन किया जाएगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि यह गाड़ी एक ट्रिप के लिए 8 अगस्त को रानी कमलापति से तथा 9 अगस्त को रीवा से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
ट्रेन संचालन विवरण 1. गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति से रीवा के लिए शुक्रवार 8 अगस्त को 19:35 बजे प्रस्थान करेगी, जो अगले दिन शनिवार को 6:20 बजे रीवा पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर रुकेगी गाड़ी
दोनों दिशाओं में यह गाड़ी रानी कमलापति,विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर, सतना ,रीवा स्टेशनों पर ठहरेगी। इस गाड़ी में 4 तृतीय वातानुकूलित श्रेणी, 5 तृतीय वातानुकूलित इकॉनमी श्रेणी, 5 शयनयान श्रेणी, 2 सामान्य श्रेणी सहित कुल 18 कोच रहेंगे।