फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेश साहू मर्डर केस: बेहोशी का इंजेक्शन देकर कार में लगाई थी आग, प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

Fri, 15 Jan 2021 10:32 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
विज्ञापन
एयरफोर्स के रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन राजेश साहू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में 27 दिसंबर को कार में मृत पाए गए रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी राजेश साहू की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस ने मामले से पर्दा उठाते हुए गुरुवार को बताया कि राजेश की हत्या पैसों के लिए हुई थी। भोपाल से हत्या के छह आरोपियों को पकड़ने के साथ ही पुलिस ने उनके कब्जे से 2 लाख से अधिक रुपए, 9 मोबाइल फोन और एक कार जब्त किया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मृतक राजेश और नरेश साथ में प्रॉपर्टी का कारोबार करते थे।  5 करोड़ के लेनदेन को लेकर उनके बीच विवाद चल रहा था। राजेश ने जुलाई में नरेश के खिलाफ धोखाधड़ी का एक केस भी दर्ज करवाया था, लेकिन पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की थी। इस मामले में पुलिस ने कहा कि केस तकनीकी रूप से काफी जटिल था। इसकी जांच चल रही थी। 

छिंदवाड़ा पुलिस ने बताया कि एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन के पद से वीआरएस ले चुके 54 साल के राजेश छिंदवाड़ा के तिरुपति अभिनव होम्स में रहते थे। उनका अधजला शव 27 दिसंबर को रैनीखेड़ा से बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उनकी मौत दम घुटने से हुई थी। नरेश और उसके कर्मचारी अशोक ने राजेश के डॉक्टर महादीप व अन्य तीन लोगों को भी अपने साथ मिला लिया था । 26 दिसंबर की रात आरोपी उन्हें नींद का हैवी डोज देकर भोपाल से छिंदवाड़ा ले गए। वहां उन्होंने बेहोश राजेश को उनकी कार में बिठाकर खाई में धक्का दे दिया। फिर पेट्रोल छिड़ककर कार को आग लगा दी थी। 
विज्ञापन


पूछताछ में नरेश ने एसआईटी की टीम को कुछ देर तक गुमराह किया। हालांकि, सख्ती दिखाने पर उसने अपने साथियों का नाम बता दिया। राजेश की हत्या के जुर्म में पुलिस ने नरेश गुर्जर, अशोक अग्रवाल, मो. इस्माईल, महादीप डेहरिया, शाहरुख खान और शाहवर खान को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में साथ देने के लिए नरेश और अशोक ने सभी आरोपियों को 50-50 हजार रुपए दिए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें