फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP WEATHER: भोपाल समेत कई जिलों मे हुई बारिश, एमपी में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव, 30 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

Mon, 22 Jul 2024 09:14 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में सोमवार को भोपाल समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। मौसम के स्ट्रांग सिस्टम के चलते 30 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
 
विज्ञापन
भोपाल में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
मध्य प्रदेश में मौसम का स्ट्रॉन्ग सिस्टम तेज बारिश करा रहा है। सोमवार को राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में बारिश हुई। सिवनी में 4 इंच से ज्यादा पानी गिर गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में 30 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में 17% कम बारिश 
मध्य प्रदेश में अभी तक हुई बारिश को लेकर मौसम विभाग ने सोमवार को आंकड़े जारी किए हैं, जिसके अनुसार मध्य प्रदेश में 1 जून से 22 जुलाई 2024 तक औसत से 6 प्रतिशत कम बारिश हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 17 प्रतिशत कम बारिश हुई है। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 5।प्रतिशत अधिक पानी गिरा है। पूर्वी क्षेत्र में अभी भी कई जगह बहुत कम बारिश हुई है जिससे किसानों की परेशानी बड़ी हुई है।
विज्ञापन


प्रदेश के इन क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ बिजली का गिरने का अलर्ट 
मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे को लेकर मौसम विभाग भोपाल ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि सिवनी, बालाघाट में बिजली के साथ बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।साथ ही रायसेन सांची, दक्षिण विदिशा, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना पेंच, उमरिया बांधवगढ़, डिंडोरी में बिजली के साथ भारी बारिश के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।  आगर, राजगढ़, पूर्वी नर्मदापुरम पचमढ़ी, सागर, मंदसौर गांधीसागर बांध, दमोह, छतरपुर, मंडला कान्हा, शहडोल, अनुपपुर अमरकंटक, कटनी में बिजली गिराने की संभावना है।  दक्षिण गुना, दक्षिण श्योपुरकलां, देवास में बिजली के साथ हल्की आंधी  इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, खंडवा, हरदा, सीहोर, पश्चिम नर्मदापुरम, बैतूल, उत्तर विदिशा उदयगिरि, भीमबेटका, नीमच, टीकमगढ़, खजुराहो, पन्ना टीआर, मैहर, सतना, जबलपुर भेड़ाघाट एपी, सीधी, रात में सिंगरौली, रीवा, भोपाल बैरागढ़, निवाड़ी ओरछा, रतलाम धोलावाड़, उत्तरी झाबुआ, उत्तरी धार, देवास में भी बारिश का अनुमान है।

जाने प्रदेश में कहां कितना हुई बारिश
सोमवार को प्रदेश में रतलाम, बैतूल, नर्मदापुरम, रतलाम, उज्जैन, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, सागर में भी हल्की बारिश हुई। सिवनी में सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे के बीच 9 घंटे में 106 मिमी यानी, 4 इंच से ज्यादा पानी गिर गया। पचमढ़ी में करीब एक इंच बारिश हुई। भोपाल, मंडला और बालाघाट जिले के मलाजखंड में पौन इंच पानी गिरा। छिंदवाड़ा में बारिश के बाद मकानों में पानी भरा गया।
विज्ञापन

इधर मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में नर्मदापुरम और देवास में भारी बारिश का भी अनुमान जताया है। इसके अलावा सीहोर, रायसेन के भीमबेटका, दक्षिण विदिशा, हरदा, दक्षिण सिवनी, दक्षिण बालाघाट में आकाशीय बिजली चमकने के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें