फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: ओबीसी आरक्षण पर राहुल गांधी का सीएम मोहन को पत्र, बोले-13% होल्ड पदों पर दें नियुक्ति; चार साल से इंतजार

Wed, 23 Sep 2026 09:34 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 87:13 व्यवस्था में 13 प्रतिशत पद होल्ड हैं और इन पदों पर चयनित अभ्यर्थी 2022 से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण लागू करने और 13 प्रतिशत होल्ड पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने की मांग की है। राहुल गांधी ने पत्र में कहा कि इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश के कई छात्रों ने शिक्षा, रोजगार और भविष्य से जुड़े मुद्दे उठाए। इनमें ओबीसी आरक्षण के तहत रुकी नियुक्तियों का मुद्दा प्रमुखता से सामने आया।
विज्ञापन


परीक्षा पास की, प्रक्रिया पूरी फिर भी नियुक्ति का इंतजार
राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास करने के साथ भर्ती प्रक्रिया की पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसके बावजूद 87:13 व्यवस्था के तहत ओबीसी आरक्षण से जुड़े 13 प्रतिशत पदों को होल्ड पर रखा गया है। पत्र के मुताबिक, इन पदों पर चयनित अभ्यर्थी वर्ष 2022 से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि लंबे समय से नियुक्तियां नहीं होने के कारण युवा अपने भविष्य को लेकर अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं।

सभी दलों ने 27% आरक्षण का समर्थन किया
राहुल गांधी ने पत्र में कहा कि सभी दलों ने सर्वसम्मति से 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण का समर्थन किया था, लेकिन इसके बावजूद इस मुद्दे का समाधान अब तक नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि देरी के कारण अभ्यर्थी आरक्षण लागू कराने और नियुक्ति की मांग को लेकर बार-बार आंदोलन करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-एमपी में अभी बाकी है मानसून की आखिरी बारिश: 26 सितंबर तक बरसेंगे बादल, आज तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
विज्ञापन



सीएम से छात्रों के प्रतिनिधियों से मिलने की अपील
राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से छात्रों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी बात सुनने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी पहले ही अपना काफी समय गंवा चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से बिना और देरी किए 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण लागू करने और 13 प्रतिशत होल्ड पदों पर सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने की मांग की है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें