फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: निजी विश्वविद्यालय की नई कार्यकारिणी का गठन, संजीव अग्रवाल अध्यक्ष और डॉ. अजीत सचिव चुने गए

Tue, 22 Jul 2025 07:40 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में निजी विश्वविद्यालय संघ की वार्षिक बैठक में चुनाव संपन्न हुए। इसमें पूर्व कार्यकारिणी को सर्वसम्मति से फिर से चुना गया। इसमें इंजीनियर संजीव अग्रवाल अध्यक्ष बनाए गए तो वहीं डॉ. अजीत सिंह पटेल को  सचिव के रूप में चुना गया। 
विज्ञापन
अध्यक्ष इंजीनियर संजीव अग्रवाल और सचिव डॉ. अजीत सिंह पटेल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में निजी विश्वविद्यालय संघ के चुनाव हुए। निजी विश्वविद्यालय संघ की वार्षिक सामान्य बैठक में संघ के सदस्यों का चुनाव हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत सर्वसम्मति से पूर्व की कार्यकारिणी को दोबारा चुना गया।

विज्ञापन


निजी विश्वविद्यालय संघ की कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद के लिए इंजीनियर संजीव अग्रवाल, कुलाधिपति, सेज विश्वविद्यालय को चुना गया है। वहीं, सचिव पद पर डॉ. अजीत सिंह पटेल, प्रति-कुलाधिपति, मध्यांचल प्रोफेशनल विश्वविद्यालय को पुनः चुना गया। इसके अलावा दो कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। इस पद पर डॉ. अनुपम चौकसे, कुलाधिपति, जेनसीटी विश्वविद्यालय और अनंत सोनी, प्रति-कुलाधिपति, एकेएस विश्वविद्यालय को चुना गया। कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. हरप्रीत सिंह सलूजा, चेयरमैन, सैम विश्वविद्यालय का चयन किया गया। अतिरिक्त सचिव पद पर गौरव तिवारी, कुलाधिपति, मानसरोवर विश्वविद्यालय को चुना गया।

ये भी पढ़ें:  महिला पर आया तांत्रिक का दिल, बनाना चाहता था संबंध, मना किया तो दुष्कर्म कर ऐसे ली जान; पूरी कहानी
विज्ञापन

 

विज्ञापन

कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अनुपम चौकसे और कोषाध्यक्ष डॉ. हरप्रीत सिंह सलूजा। - फोटो : अमर उजाला
उपाध्यक्ष पद के लिए
  • इंजीनियर बी.एस. यादव, कुलाधिपति, आईईएस विश्वविद्यालय
  • दिवाकर सिंह, कुलाधिपति, सरदार पटेल विश्वविद्यालय
  • डॉ. अनिल तिवारी, कुलाधिपति, एसवीएन विश्वविद्यालय
  • डॉ. पुष्पेंद्र सिंह गौतम, प्रति-कुलाधिपति, आयुर्वेद विश्वविद्यालय
  • दौलत सिंह, प्रति-कुलाधिपति, आईटीएम विश्वविद्यालय का चयन हुआ है।

ये भी पढ़ें:  'कुछ नेता कहते हैं मैं लाया, उन्हें मैं से फुर्सत नहीं', बिना नाम लिए तोमर का सिंधिया पर हमला; वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें