फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Presidential Election: द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर प्रदेश कार्यालय में मना उत्सव, सीएम ने दी बधाई

Thu, 21 Jul 2022 10:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर आतिशबाजी कर मिष्ठान्न वितरण किया। 
विज्ञापन
मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर उत्सव मना। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर गुरुवार को प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ उत्सव मनाया और उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर आतिशबाजी कर मिष्ठान्न वितरण किया। पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश कार्यालय स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे और राजमाता सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शिवप्रकाश ने कार्यकर्ताओं को मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाडों के साथ आतिशबाजी कर द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर उत्सव मनाया। 

प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल, राहुल कोठारी, पूर्व सांसद आलोक संजर, विधायक रमेश मेंदोला, इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, वरिष्ठ नेता मधु वर्मा, इंदौर जिलाध्यक्ष गौरव रणदीवे, निगम मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, आईडीए अध्यक्ष जयपाल चावडा, आईटी प्रदेश संयोजक अमन शुक्ला, सुनील पाण्डे सहित जिले के कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
विज्ञापन


सीएम शिवराज ने दी बधाई
द्रौपदी मुर्मू जी के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और अमृत महोत्सव के इस अवसर पर, यह देश का सौभाग्य है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए ने एक कर्तव्यनिष्ठ, समाजसेवी, समर्पित, जनसेवी अनुसूचित जनजाति वर्ग से आने वाली हमारी बहन श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया। आज वे देश के सबसे बड़े संवैधानिक पद पर निर्वाचित हो गई हैं। यह भारत के लोकतंत्र की खूबी है।

शिवराज ने कहा कि भारत अनेक रंग में रंगा है और जनजातीय समाज हमारा प्रमुख अंग है। आज उसी समाज से आने वाली बहुमुखी प्रतिभा की धनी, आदरणीय द्रोपति मुर्मू अब भारत की राष्ट्रपति हैं। मैं हृदय से उनको बधाई देता हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि वे अपने कर्तव्य के निर्माण से देश की प्रतिष्ठा बहुत बढ़ाएंगी। बहुत-बहुत शुभकामनाएं!

शिवराज ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू जी को भारतीय जनता पार्टी के अतिरिक्त भी वोट मिले हैं। मैं अन्य दलों के उन विधायक साथियों को, जिन्होंने अंतरात्मा की आवाज पर द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति बनाने के लिए वोट किया है, उनको हृदय से धन्यवाद देता हूं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें