फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp news:कांग्रेस में काम के आधार पर मिलेगा पद, पीसीसी चीफ ने सेवा दल से 6 महीने के काम का हिसाब मांगा, कल बैठक

Wed, 28 Aug 2024 05:59 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी सभी प्रकोष्ठों से अब काम का हिसाब मांगना शुरू कर दिया है।  इसी कड़ी में मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल की गुरुवार को पपीसीसी भोपाल में समीक्षा बैठक होने जा रही है। 
 
विज्ञापन
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की केसी वेणुगोपाल से मुलाक़ात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी संगठन को मजबूत करने में जुटे प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी का सीधे तौर पर निर्देश है कि जो काम करेगा। उसी को पार्टी में जगह मिलेगी काम नहीं करने वालों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। पटवारी सभी प्रकोष्ठों से अब काम का हिसाब मांगना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन

मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल की गुरुवार को पीसीसी भोपाल में समीक्षा बैठक होने जा रही है। बुधवार को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने दिल्ली में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात कर आगामी संगठनात्मक रणनीति के संदर्भ में चर्चा की। जानकारी के अनुसार पटवारी प्रदेश में संगठन को लेकर चल रही गतिविधियों की जनकारी लेकर दिल्ली पहुंचे हैं।
ये होंगे बैठक में शामिल 
इस बैठक के लिए सभी प्रदेश पदाधिकारियों के साथ ही जिला अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्षों से उनके पिछले छह महीनों के कामकाज का हिसाब मांगा है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के अलावा प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सीपी मित्तल, प्रदेश सेवादल के प्रभारी पीएन मिश्रा, सह प्रभारी सीपी गौतम भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में सेवादल के सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला और ब्लॉक के अध्यक्षों को बुलाया गया है। बैठक में पिछले छह महीने के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा अगले एक साल के लिए विभिन्न कार्यक्रमों, कार्यशालाओं और आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।
विज्ञापन

फेरबदल की संभावना
इस बैठक के बाद सेवादल की प्रदेश कार्यकारिणी के साथ ही जिला और ब्लॉक में बड़ा फेरबदल होने की संभावना है। पिछले छह महीने में कामकाज के समीक्षा के जरिए हर पदाधिकारी के काम की समीक्षा होगी। जो पदाधिकारी काम नहीं कर रहे हैं, उनकी छुट्टी की जाएगी। इस संबंध में बैठक के कुछ दिनों के भीतर ही एक रिपोर्ट तैयार होगी, जिसमें हर पदाधिकारी के कामकाज को लेकर बताया जाएगा। इसके आधार पर जल्द ही फेरबदल हो सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें