फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: दिल्ली की सियासत में शिवराज की एंट्री, बोले- किसानों को दिल्ली सरकार की वजह से नहीं मिल रहा लाभ

Thu, 02 Jan 2025 05:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली सरकार पर किसानों की योजनाओं को रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र योजनाओं के लिए तैयार है, लेकिन दिल्ली सरकार ने प्रपोजल नहीं भेजे। योजनाओं में बाधा किसानों के कल्याण पर असर डाल रही है। शिवराज ने इस पर पत्र भी लिखा। 
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का अब दिल्ली की सियासत में एंट्री हो गई है। उन्होंने किसानों की योजनाओं पर दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि किसानों को योजनाओं का लाभ नहीं मिलने की वजह दिल्ली की सरकार है।
विज्ञापन




बता दें कि शिवराज सिंह चौहान ने एक वीडियो जारी कर किसानों के संबंध में बात रखी। इसमें उन्होंने दिल्ली सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि दिल्ली के किसान मुझसे मिले थे, उन्हें कई योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। हमारे बीज ग्राम की योजना के लिए उन्होंने प्रपोजल ही नहीं भेजे। हमारी मैकेनाइजेशन की योजना है, सूक्ष्म सिंचाई योजना है, पर ड्रॉप मोर क्रॉप, एक नहीं कई योजनाएं हैं, पत्र में मैंने विस्तार से उल्लेख किया है। 

दिल्ली सरकार की तरफ से कोई प्रस्ताव ही नहीं आए
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार अपनी तरफ से पैसा देने के लिए तैयार है, लेकिन दिल्ली की सरकार की वजह से किसानों का उन योजनाओं का लाभ ही नहीं मिल रहा है। केंद्र अपने आप पैसा नहीं भेजता है, राज्य के प्रपोजल पर केंद्र योजनाओं का पैसा भेजता है और दिल्ली से कई योजनाओं के लिए केंद्र सरकार के पास कोई प्रस्ताव आए ही नहीं, इसलिए उन योजनाओं का लाभ नहीं मिला। 
विज्ञापन


मैंने उन्हें पत्र लिखा है
शिवराज ने कहा कि राजनैतिक प्रतिस्पर्धा किसान के कल्याण में बाधा नहीं बननी चाहिए। केंद्र और राज्य दोनों को मिलकर किसान के कल्याण की योजनाओं को नीचे तक लागू करना चाहिए। अब इसमें कई योजनाएं ऐसी हैं जिनमें 60% पैसा केंद्र सरकार देती है और 40% पैसा राज्य को मिलाना पड़ता है। हम करते हैं केंद्र के प्रपोजल के आधार पर, उन्होंने प्रस्ताव नहीं भेजे इसलिए मैंने पत्र लिखा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें