फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आरक्षण पर सियासत: PM को भेजे पोस्टकार्ड, महिला कांग्रेस का अभियान, कानून तुरंत लागू करने की मांग

Mon, 04 May 2026 06:51 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में महिला कांग्रेस ने महिला आरक्षण कानून को तुरंत लागू करने की मांग को लेकर पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया और प्रधानमंत्री को संदेश भेजकर ओबीसी, एससी-एसटी महिलाओं को भी आरक्षण में समान हिस्सेदारी देने की मांग उठाई।
विज्ञापन
महिला कांग्रेस का पोस्टकार्ड अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला आरक्षण कानून के क्रियान्वयन को लेकर अब सियासी दबाव बढ़ने लगा है। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस ने इसे लेकर देशव्यापी पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की है। इसी कड़ी में सोमवार को भोपाल के टीटी नगर पोस्ट ऑफिस से प्रधानमंत्री के नाम बड़ी संख्या में पोस्टकार्ड भेजे गए। महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने साफ कहा कि महिला आरक्षण कानून को अब और टालना महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय होगा। उन्होंने मांग की कि इसे तुरंत लागू किया जाए और इसमें ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग की महिलाओं को भी उनका संवैधानिक अधिकार सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन


हर वर्ग की महिलाओं को मिले बराबर हिस्सेदारी
कार्यकर्ताओं का कहना है कि महिला आरक्षण तभी सार्थक होगा, जब समाज के सभी वर्गों की महिलाओं को इसमें समान भागीदारी मिले। खासतौर पर पिछड़े और वंचित वर्ग की महिलाओं को प्रतिनिधित्व देना जरूरी है। अभियान के तहत महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित पोस्टकार्ड भेजकर अपनी मांग दर्ज कराई। इस दौरान सरकार से जल्द फैसला लेने की अपील की गई।

यह भी पढ़ें-8 मई से भोपाल में मीडिया महाकुंभ, CM समेत देशभर के पत्रकार-लेखक होंगे शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार से सीधी मांग
महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार से मांग की है कि महिला आरक्षण कानून को बिना देरी लागू किया जाए और सामाजिक न्याय के तहत सभी वर्गों की महिलाओं को समान अवसर दिया जाए। कार्यक्रम में संतोष कंसाना (पूर्व पार्षद), रूपाली शर्मा (महासचिव), महक राणा (महासचिव), रतन पांडे (ब्लॉक अध्यक्ष), माया विश्वकर्मा और रेखा मोड सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें-भोपाल में SDM ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे, प्रशासनिक ढिलाई के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें