फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp:सीएम हाउस घेरने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने पानी की बौछारों से रोका, पटवारी का आरोप सीएम की भाषा अभद्र

Tue, 27 Aug 2024 07:06 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेश में दलित वर्ग के साथ हो रही घटनाओं के विरोध में भोपाल में सीएम हाउस का घेराव करने जा रहे मध्यप्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर रोका। 
विज्ञापन
सीएम हाउस घेरने जा रहे कांग्रेसी नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन

रास्ते में राजभवन के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग कर कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस के कुछ नेताओं की पुलिसकर्मियों से बहस भी हुई। पुलिस ने कांग्रेसियों से प्रदर्शन खत्म करने को कहा, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी बात पर अड़े रहे। इस पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग ने आज रोशनपुरा चौराहे पर प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व विधायक व मंत्री पीसी शर्मा पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, अनुसूचित विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार एवं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रवीण सक्सेना सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने बताया कि पूरे प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग हो या जनजाति वर्ग, इन पर बहुत अत्याचार हो रहा है। इन वर्गों को जो जमीन दिग्विजय सिंह की सरकार में आवंटित हुई थीं, उन पर अभी भी दबंगों का कब्जा है। हमारा आरक्षण भी खतरे में है। इन सभी मुद्दों को लेकर हम प्रदर्शन कर रहे हैं। अहिरवार ने कहा कि दलित को कपड़े उतारकर मारा जाता है, दलित बेटी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो जाती है। अशोकनगर में अनुसूचित जाति वर्ग की महिला को उसके घर में घुसकर मारा जाता है। सागर में भाजपा 100 करोड़ की लागत से संत रविदास जी का मंदिर बना रही है, उसी वर्ग के लोगों की किस तरीके से हत्या हो जाती है, पूरे देश को मालूम है। मोहन यादव की सरकार में मध्यप्रदेश नरक प्रदेश बन चुका है। कांग्रेस दलित की लड़ती है और सीबीआई जांच की मांग करती है तो भाजपा कहती है कि कांग्रेस राजनीति कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें