फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Crime: कलारी के सामने से बाइक चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार, चार चोरी की मोटर साइकिल बरामद की गईं

Fri, 05 Dec 2025 09:26 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले आरोपी पर कार्रवाई की है। अयोध्या नगर थाना पुलिस ने चोरी की गई चार बाइक जब्त की है। जांच और पूछताछ जारी है। जल्द और भी नए खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
चोरी की गई बाइक भी जब्त, चोर भी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह पर कार्रवाई की है। अयोध्या नगर थाना पुलिस ने चोरी की गई चार बाइक जब्त की है। जांच और पूछताछ जारी है।जल्द और भी नए खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन


भोपाल के अयोध्या नगर थाना पुलिस ने कलारी के सामने से बाइक चुराने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी की बाइकें गिरवी रखकर मिलने वाले पैसों से जुआ खेलता था। पुलिस ने उसके पास से कुल चार चोरी की बाइकें बरामद की हैं, जिनकी कीमत लगभग साढ़े तीन लाख रुपये आंकी गई है।

जानकारी के अनुसार, फरियादी गेंदालाल राजपूत ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बाइक लेकर अयोध्या नगर स्थित कलारी पर शराब लेने गया था। बाइक को लॉक कर वह दुकान के अंदर चला गया। कुछ देर बाद लौटने पर उसने देखा कि बाइक चोरी हो चुकी है। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया और जांच शुरू की।

कुल चार चोरी की बाइकें बरामद 
जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और एक संदेही बंटी मालवीय पुत्र गुड्डन मालवीय (26), निवासी ग्राम ओमकारा सेवनिया थाना अयोध्या नगर को हिरासत में लिया। पूछताछ में बंटी ने बाइक चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कुल चार चोरी की बाइकें बरामद कीं।

ये भी पढ़ें- MP: फिजूलखर्ची, भू-आवंटन व भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर गरजीं उमा भारती, बढ़ती आर्थिक असमानता पर व्यक्त की चिंता

विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह कलारी के सामने से बाइक चोरी कर उन्हें गिरवी रख देता था और मिलने वाले पैसों से जुआ खेलता था। पुलिस अब उससे अन्य वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें