प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को 3.35 बजे भोपाल पहुंचेंगे। यहां से प्रधानमंत्री कुशाभाऊ कंवेशन सेंटर 3.55 पर पहुचेंगे। यहां विधायकों और सांसदों के साथ चर्चा और डिनर करेंगे। इस बीच आधा घंटे का ब्रेक लेंगे और ग्रीन रूम में रहेगे। इसके बाद डिनर करने जाएंग। यहां से रात करीब 6 प्रधानमंत्री राजभवन रवाना हो जाएंगे।
10.10 बजे प्रधानमंत्री मेन हॉल पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करेंगे। 10.12 से 10.15 बजे तक हॉल में लगी डिजिटल स्क्रीन पर तीन मिनट की मध्य प्रदेश-अनंत संभावनाएं पर फिल्म दिखाई जाएगी।
10.15 से 10.17 बजे प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश में निवेश लाने और रोजगार के अवसर सृजित करने वाली प्रदेश सरकार की नीतियों को लांच करेंगे। इसके बाद आठ मिनट का 10.25 तक प्रमुख उद्योगपतियों का वीडियो संबोधन जारी किया जाएगा। इसके बाद 10.25 से 10.35 तक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन होगा। 10.35 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन की शुरुआत होगी। 11.15 बजे प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल से रवाना हो जाएंगे।
डिजिटल स्क्रीन, 3 हजार कैपिसिटी का बना है हॉल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए एक बड़ा डोम लगाया गया है। इसमें करीब तीन हजार लोगों के बैठने की क्षमता है। सामने एक डिजिटल स्क्रीन लगी है। जिसमें एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर और दूसरी तरफ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तस्वीर है। इसके ऊपर मध्य प्रदेश जीआईएस और पार्टन कंट्री के लोगों बने हुए हैं। इसी डिजिटल स्क्रीन पर वीडियो और फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा।
पीएम मोदी भी नीचे पहली रो में बैठेंगे
हॉल में मंच के नीचे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी आमंत्रित गेस्ट बैठेंगे। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री अपना संबोधन देने ही मंच पर जाएंगे। मंच के सामने पहली रो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ ही गेस्ट ऑफ ऑनर और बड़े उद्योगपति बैठेंगे। दूसरी रो में फॉरेन डिलेगेट्स और स्पीकर, तीसरी रो में स्पेशल इनवाइटी ओर एनआईआर बैठेंगे। इसके बाद बाकी लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी।
पीएम के लिए मिनिस्टर इन वेटिंग घोषित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर 23 और 24 फरवरी को मध्य प्रदेश आ रहे हैं। भोपाल और छतरपुर में विमानतल/ कार्यक्रम स्थल पर उनकी अगवानी और विदाई के लिए दो मंत्री को मिनिस्टर इन वेटिंग घोषित किया है। भोपाल में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग के मंत्री चैतन्य काश्यप और खजुराहो/छतरपुर किसान कल्याण एवं कृषि विभाग एदल सिंह कंषाना को मिनिस्टर इन वेटिंग घोषित किया है।