फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: पीएम मोदी के दौरे की सुरक्षा ADG चयन एवं भर्ती सोनाली मिश्रा के जिम्मे, संभालेंगी सुरक्षा की कमान

Wed, 28 May 2025 10:35 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल में देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था में 50% से अधिक महिला अधिकारी तैनात रहेंगी। दो लाख महिलाओं की भागीदारी अनुमानित है, और बारिश की स्थिति के लिए वैकल्पिक योजना तैयार है।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 मई को राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित हो रहे महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को संबोधित करने भोपाल आ रहे हैं। प्रधानमंत्री 31 मई को देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करने सुबह 11 बजे भोपाल पहुंचेंगे। एसपीजी के अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली है। बुधवार को प्रशासनिक और पुलिस के आला अधिकारियों के साथ दिल्ली से आए एसपीजी के अधिकरियों एयरपोर्ट, हेलीपैड, जंबूरी मैदान व सभा स्थाल के मंच का बारीकी से निरीक्षण किया है।
विज्ञापन


गुरुवार को कारकेड के साथ रिहर्सल किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर मंच संचालन और डोम में स्व-सहायता समूह की दो लाख से अधिक महिलाओं के व्यवस्था की जिम्मेदारी भी महिला अधिकारियों को सौंपी जा रही है। तीन हजार पुलिस अधिकारी उस दिन शहर की यातायात व सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। जंबूरी मैदान के साथ ही प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा की कमान एमपी केडर की एडीजी चयन एवं प्रशिक्षण सोनाली मिश्रा को सौंपी गई है। साथ ही आधा दर्जन महिला आईपीएस अधिकारी भी जंबूरी मैदान में तैनात रहेंगी। यातायात पुलिस ने 31 मई को सुबह छह बजे से सभा स्थल जंबूरी मैदान के साथ ही आधे से अधिक शहर का यातायात परिवर्तित कर दिया है। संभावना है कि पांच हजार बसों ने दो लाख महिलाएं कार्यक्रम में शामिल होने भोपाल पहुंचेंगी। 

ये भी पढ़ें- दतिया और सतना एयरपोर्ट पर 19 सीटर एयरक्राफ्ट उतर सकेंगे, पीएम मोदी 31 मई को करेंगे वर्चुअल लोकार्पण
विज्ञापन


होटल-रेस्टोरेंट से लेकर बाजारों व वाहनों की चेकिंग
प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए भोपाल पुलिस होटल, रेस्टोरेंट, पब, ढाबों के साथ बाहर से आने वाले मेहमानों, होटलों में रुके लोगों के साथ सड़क पर चलने वाले वाहनों की बारीकी से जांच कर रही है। बाउंड ओवर पर बाहर घूम रहे बदमाशों, वारंटियों की धरपकड़ की जा रही है। आधा दर्जन ऐसे बदमाशों को शांति भंग करने के मामले में पकड़कर गिरफ्तार किया गया है, जो पुराने अपराधी हैं। प्रधानमंत्री के भोपाल से वापसी तक भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था बहुत सख्त कर दी गई है। जंबूरी मैदान में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सड़कों के दोनों तरफ की दीवारों को वॉल पेंटिंग से सजाया जा रहा है। पूरे शहर में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के साथ केंद्र व राज्य सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं के प्रचार-प्रसार के पोस्टर लगाए गए हैं। 

प्लान बी भी तैयार, कल फिर अधिकारी लेंगे जायजा
अचानक बारिश का मौसम शुरू हो गया है। अभी तक प्रधानमंत्री को स्टेट हैंगर पर विशेष विमान से उतरने के बाद एमआई-17 हेलीकॉप्टर से जंबूरी मैदान के सामने सेंट जेविरयर स्कूल के पास खाली मैदान में बने हेलीपैड पर उतारने की तैयारी है। इस हेलीपैड से प्रधानमंत्री खुली जीप में सभा स्थल तक सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं का अभिवादन करते हुए पहुंचेंगे। बारिश अधिक हुई और हेलीकॉप्टर के लैंडिंग में कोई बाधा आने की संभावना हुई तो भोपाल एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से भी प्रधानमंत्री को लाने की पूरी तैयारी है। हालांकि प्रशासन का यह प्लान-बी है, जिसका बुधवार को एसपीजी के अधिकारियों ने निरीक्षण किया है। कार्यक्रम स्थल पर तीन हेलीपैड तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पीएम मोदी 31 मई को करेंगे क्षिप्रा नदी पर 778 करोड़ के घाट निर्माण कार्यों का वर्चुअल भूमि-पूजन

महिला पुलिस अधिकारियों की होगी विशेष तैनाती
इस आयोजन की एक खास बात यह है कि सुरक्षा प्रबंधन में महिला पुलिस अधिकारियों को विशेष भूमिका दी गई है। पहली बार किसी प्रधानमंत्री के दौरे में 50 प्रतिशत से अधिक सुरक्षा अधिकारी महिलाएं होंगी। आयोजन स्थल, हेलीपैड, वीआईपी मूवमेंट से लेकर अन्य प्रमुख क्षेत्रों की निगरानी महिला पुलिस अधिकारियों के पास रहेगी। एडीजी सोनाली मिश्रा को सुरक्षा संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनके नेतृत्व में छह से अधिक महिला आईपीएस अधिकारी तैनात रहेंगी। इसके अलावा लगभग तीन दर्जन महिला एएसपी और डीएसपी स्तर की अधिकारी भी मौके पर रहेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें