फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pm in MP: मध्यप्रदेश में पीएम मोदी के बढ़ते दौरे, कल बीना में देंगे 50,700 करोड़ रुपये से अधिक की सौगातें

Wed, 13 Sep 2023 05:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह करीब सवा ग्यारह बजे मध्य प्रदेश के बीना पहुंचेंगे, जहां वे 'बीना रिफाइनरी में पेट्रोकैमिकल कॉम्प्लेक्स' और राज्य भर में दस नई औद्योगिक परियोजनाओं सहित 50,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। 
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को एक बार फिर मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री सुबह करीब सवा ग्यारह बजे मध्य प्रदेश के बीना पहुंचेंगे, जहां वे 'बीना रिफाइनरी में पेट्रोकैमिकल कॉम्प्लेक्स' और राज्य भर में दस नई औद्योगिक परियोजनाओं सहित 50,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे यहां से छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के लिए रवाना होंगे। पीएम के इस दौरे को विधानसभा चुनाव के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 
विज्ञापन


बता दें कि इसके पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के कई दौरे कर चुके हैं। इस महीने में ही पीएम के कल के दौरे के साथ ही 18 और 25 सितंबर को दो अन्य दौरे प्रस्तावित हैं। मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री की बढ़ती सक्रियता ने विपक्ष को भी चिंता में डाल दिया है। 

पीएम की ओर से मिलेंगी ये सौगातें 
  • प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश में 50,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं  की आधारशिला रखेंगे
  • प्रधानमंत्री बीना रिफाइनरी में पेट्रोकैमिकल परिसर का शिलान्यास करेंगे।
  • प्रधानमंत्री नर्मदापुरम में 'विद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा विनिर्माण क्षेत्र' और रतलाम में मेगा औद्योगिक पार्क की आधारशिला रखेंगे।
  • प्रधानमंत्री इंदौर में दो आईटी पार्क और राज्य भर में छह नए औद्योगिक पार्क की आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन

25 को फिर आएंगे भोपाल
पीएम मोदी 25 सितंबर को एक बार फिर भोपाल आएंगे। वे यहां जम्बूरी मैदान में कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता महाकुंभ की तैयारियों को लेकर बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने बैठक की। केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने बैठक को संबोधित किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें