फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM In Bhopal Live: पीएम मोदी बोले- आतंकियों ने नारी शक्ति को चुनौती दी थी, जो उनके आकाओं के लिए काल बन गई

Sat, 31 May 2025 01:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/इंदौर

खास बातें

PM Narendra Modi Bhopal Visit Today Live News in Hindi: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मप्र की राजधानी भोपाल पहुंच गए हैं। उन्होंने इंदौर मेट्रो, दतिया-सतना एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया है। 
विज्ञापन
मप्र में पीएम मोदी - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:09 PM, 31-May-2025

पीएम मोदी ने कहा- सिंदूर हमारी परंपरा में नारी शक्ति का प्रतीक
मोदी ने कहा कि भारत संस्कृति और संस्कार का देश है। सिंदूर हमारी परंपरा में नारी शक्ति का प्रतीक है। राम भक्ति रंगे हनुमान जी भी सिंदूर को ही धारण किए हुए हैं। शक्ति पूजा में हम सिंदूर का अर्पण करते हैं। यही सिंदूर अब भारत के शौर्य का प्रतीक बना है। पहलगाम में आतंकियों ने सिर्फ भारतीयों का खून ही नहीं बहाया उन्होंने हमारी संस्कृति पर भी प्रहार किया। उन्होंने समाज को बांटने की कोशिश की। सबसे बड़ी बात आतंकियों ने भारत की नारी शक्ति को चुनौती दी है। ये चुनौती आतंकियों और उनके आकाओं के लिए काल बन गई है।

ऑपरेशन सिंदूर आतंकियों के खिलाफ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल ऑपरेशन है। जहां, पाकिस्तान की सेना ने सोचा तक नहीं था, वहां आतंकी ठिकानों को हमारी सेना ने मिट्टी में मिला दिया। सैकड़ों किमी अंदर घुसकर मिट्टी में मिलाया। ऑपरेशन सिंदूर ने डंके की चोट पर कह दिया है कि आतंकियों के जरिए प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा। अब घर में घुसकर भी मारेंगे और जो आतंकियों की मदद करेगा उसे भी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

01:00 PM, 31-May-2025

इंदौर की पहचान अब मेट्रो से होगी
इंदौर ने सफाई के लिए अपनी पहचान बनाई है। अब उसकी पहचान मेट्रो से भी होगी। मध्यप्रदेश में रेलवे क्षेत्र में भी काम हो रहा है। रतलाम-नागदा रूट को फोर लेन कर दिया है। इससे ट्रेन का संचालन अच्छे से होगा। दतिया और सतना को एयरपोर्ट मिल गया है। पीतांबरा पीठ और शारदा देवी के दर्शन करना बहुत सरल हो जाएगा।

12:56 PM, 31-May-2025

देवी अहिल्याबाई ने समाज सुधारों को भरपूर समर्थन दिया
मोदी ने कहा देवी अहिल्या जी ही थीं, उन्होंने महिलाओं का भी संपत्ति में अधिकार हो, जिनके पति की असमय मृत्यु हो गई हो, वो फिर विवाह कर सकें। उस कालखंड में ये बातें करना भी बहुत मुश्किल लगता था। लेकिन अहिल्याबाई ने इन समाज सुधारों को भरपूर समर्थन दिया। उन्होंने मालवा की सेना में महिलाओं की एक विशेष टुकड़ी भी बनाई थी। ये पश्चिम की दुनिया के लोगों को पता नहीं है। हमें कोसते रहते हैं। हमारी माताओं-बहनों के अधिकारों के नाम पर हमें नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन
12:53 PM, 31-May-2025

बेटियों का शौर्य पूरी दुनिया देख रही है-पीएम मोदी
आपरेशन सिंदूर हमारी नारी शक्ति के सामर्थ्य का प्रतीक बना है। हम सभी जानते हैं कि बीएसएफ का ऑपरेशन में बहुत बड़ा रोल रहा है। कश्मीर से गुजरात तक बीएसएफ की बेटियां मोर्चा संभाल रहीं थी। उन्होंने सीमा पार से हो रही है फायरिंग की जवाब दिया है। बीएसएफ की वीर बेटियों ने अद्भुत शौर्य दिखाया है। बेटियों का शोर्य पूरी दुनिया देख रही है।

12:50 PM, 31-May-2025

हमारी सेना ने दुश्मन के घर में घुसकर मारा
पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकियों ने नारी शक्ति को चुनौती दी थी। यही चुनौती उनके और उनके आकाओं को लिए काल बन गई। हमारी सेना ने दुश्मन के घर में सैकड़ों किमी दूर घुसकर उनके आतंकी ठिकानों को तबाह किया। ऑपरेशन सिंदूर भारत के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा सफल ऑपरेशन है।

विज्ञापन
12:44 PM, 31-May-2025

देवी अहिल्याबाई ने कई बड़े सामाजिक सुधार किए

महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को संबोधित कर रहे पीएम मोदी ने कहा- देवी अहिल्याबाई को कई बड़े सामाजिक सुधारों के लिए भी हमेशा याद रखा जाएगा। आज अगर बेटियों की शादी की उम्र की चर्चा करें तो हमारे देश के कुछ लोगों को सेक्युलरिज्म खतरे में दिखता है। उनको लगता है ये हमारे धर्म के खिलाफ है। देवी अहिल्या बाई को देखिए। मातृ शक्ति के लिए उस जमाने में बेटियों की शादी के बारे में सोचती थीं। उनकी खुद की शादी कम उम्र में हुई थी। लेकिन उनको पता था, बेटियों के विकास के लिए कौन सा रास्ता होना चाहिए।

12:42 PM, 31-May-2025

महिलाओं को बनाया सशक्त-पीएम मोदी
11 सालों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है। 2014 से पहले 30 करोड़ महिलाएं ऐसी थी। जिनका बैंक एकाउंट नहीं था। इनका एकाउंट खुलवाया गया। ऐसी बहनों को आर्थिक रुप से सशक्त बनाया गया। उनको मुद्रा योजना से लोन मिल रही है। 75 फीसदी महिलाएं इससे लाभाविंत हुई है। देश में 10 करोड़ महिलाएं किसी ना किसी सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी है। सरकार इनकी मदद कर रही है। ऐसी तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है। डेढ़ करोड़ से ज्यादा बहने लखपति दीदी बन भी चुकी हैँ।

12:42 PM, 31-May-2025

अहिल्याबाई ने कपास और मसालों की खेती को प्रोत्साहित किया
पीएम मोदी ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए देवी अहिल्याबाई ने कपास और मसालों की खेती को प्रोत्साहित किया। आज हमें बार-बार किसानों को कहना पड़ता है कि क्रॉप डायवर्सिफिकेशन बहुत जरूरी है। हम केवल धान या गन्ने की खेती करके अटक नहीं सकते। उन्होंने आदिवासियों और घुमंतू टोलियों के लिए खाली पड़ी जमीन पर खेती की योजना बनाई।

12:40 PM, 31-May-2025

गरीबों और वंचितों को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी
मोदी ने कहा- माता अहिल्या बाई ने गवर्नेंस का ऐसा उत्तम मॉडल अपनाया, जिसमें गरीबों और वंचितों को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी गई। रोजगार और उद्यम के लिए उन्होंने कई योजनाएं शुरू की। खेती को बढ़ावा देने के लिए नहरों का जाल बिछाया, उस जमाने में 300 साल पहले जल संरक्षण के लिए उन्होंने कितने ही तालाब बनवाए।

12:39 PM, 31-May-2025

देवी अहिल्या ने नारी सुरक्षा टोलियों को बनाने का काम किया-मोदी
पीएम मोदी ने कहा- आज अगर बेटियों की शादी की उम्र की चर्चा की जाए तो कुछ लोगों को लगता है कि सेकुलरिज्म खतरे में हैं। लेकिन देवी अहिल्याबाई ने ऐसी सामाजिक कुरीतियों पर चर्चा की। 250 साल पहले हमारे देश में नारी सुरक्षा टोलियों को बनाने का काम किया।

12:38 PM, 31-May-2025

12:28 PM, 31-May-2025

लोकमाता ने अपने राज्य को नई दिशा दी- मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि ढाई-तीन सौ साल पहले जब देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था, उस समय ऐसे महान कार्य कर जाना कि आने वाली अनेक पीढ़ियां उसकी चर्चा करे, ये कहना तो आसान है, करना आसान नहीं था।

12:27 PM, 31-May-2025

देवी अहिल्याबाई का नाम सुनकर ही मन में श्रद्धा भाव उमड़ पड़ता है
पीएम ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर, ये नाम सुनकर ही मन में श्रद्धा का भाव उमड़ पड़ता है। उनके महान व्यक्तित्व के बारे में बोलने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं।

12:26 PM, 31-May-2025

पीएम मोदी बोले- ये सारे प्रोजेक्ट विकास की गति को आगे बढ़ाएंगे
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मातृशक्ति को प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि आज का कार्यक्रम देवी अहिल्याबाई की सोच को आगे बढ़ाता है। आज इंदौर मेट्रो और सतना-दतिया एयरपोर्ट की शुरुआत हुई है। ये सभी प्रोजेक्ट मप्र में सुविधाएं बढ़ाएंगे, विकास को गति देंगे और रोजगार के नए अवसर बनाएंगे। इस पवित्र दिवस पर विकास के इन सारे कामों के लिए पूरे प्रदेश को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

12:20 PM, 31-May-2025

पीएम मोदी का संबोधन

12:15 PM, 31-May-2025

इंदौर मेट्रो का वर्चुअल उद्घाटन

12:09 PM, 31-May-2025

देवी अहिल्या के नाम पर विशेष डाक टिकट जारी

12:08 PM, 31-May-2025

देवी अहिल्या बाई की 300वीं जयंती पर 300 रुपये का सिक्का जारी किया गया है। ये सिक्का संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी किया जा रहा है। इस सिक्के के मुख्य भाग के मध्य भाग में अशोक स्तंभ का तीन शीश और नीचे सत्यमेव जयते लिखा है। पीछे की ओर मध्य में देवी अहिल्याबाई का चित्र बना है।

12:01 PM, 31-May-2025

सीएम बोले- देवी अहिल्या सभी के लिए आदर्श
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारे लिए आज का दिन और विशेष हो गया है क्योंकि पीएम खुद देवी अहिल्या की जन्म जयंती मनाने हमारे साथ मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्या का इतिहास गौरवशाली है। वे आदर्श पत्नी, आदर्श बहू और आदर्श महारानी रहीं।
 

11:51 AM, 31-May-2025

राज्यपाल ने सौंंपा पीएम मोदी को भेंट

11:48 AM, 31-May-2025

देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा पर पीएम मोदी ने किया माल्यार्पण

11:43 AM, 31-May-2025

पीएम मोदी ने ड्रोन दीदी से की मुलाकात

11:42 AM, 31-May-2025

पीएम मोदी को जानकारी देते सीएम मोहन यादव और सीएस अनुराग जैन

 

11:39 AM, 31-May-2025

पीएम मोदी ने हथकरघा कारीगरों से बात की

11:36 AM, 31-May-2025

पीएम मोदी ने देवी अहिल्या को लेकर लगी प्रदर्शनी देखी

11:31 AM, 31-May-2025

खुली जीप पर सवार होकर जंबूरी मैदान पहुंचे पीएम मोदी

11:26 AM, 31-May-2025

इंदौर मेट्रो में महिलाएं

11:15 AM, 31-May-2025

जंबूरी मैदान पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जंबूरी मैदान पहुंच गए हैं। यहां वे महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में शामिल होंगे। पीएम के स्वागत के लिए हेलीपैड पर सीएम मोहन यादव समेत कई नेता मौजूद हैं।

11:11 AM, 31-May-2025

कार्यक्रम स्थल पर सिंदूरी साड़ी में महिलाएं

11:07 AM, 31-May-2025

राजा भोज एयरपोर्ट पर पीएम का स्वागत करते मंत्रीगण

10:48 AM, 31-May-2025

मंच पर पहुंचे सीएम मोहन यादव

10:23 AM, 31-May-2025

सिंदूरी कलर की साड़ी पहनकर महिलाएं जंबूरी मैदान पहुंचीं 

10:00 AM, 31-May-2025

सिंदूरी साड़ी-सेना जैसी वर्दी में दिखेंगी महिलाएं
महासम्मेलन की व्यवस्थाएं संभालने वाली कुछ महिलाएं सिंदूरी साड़ी पहनेंगी तो कुछ महेश्वरी साड़ी में दिखेंगी। इनमें से कुछ सेना जैसी वर्दी में भी नजर आएंगी। राजपूती परिधान के साथ ही मराठी साड़ी, आदिवासी परिधान में भी महिलाएं कार्यक्रम में शामिल होंगी।

09:41 AM, 31-May-2025

गोविंदपुरा थाने चौराहे के पास बनाया गेट हल्की हवा से सुबह गिर गया

09:35 AM, 31-May-2025

सीएम मोहन यादव ने किया पोस्ट

09:12 AM, 31-May-2025

देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर विशेष आयोजन
भोपाल में आज देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य महिला सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का पहला ₹300 का स्मारक सिक्का जारी करेंगे। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। यह स्मारक सिक्का 35 ग्राम वजनी होगा, जिसमें 50 प्रतिशत चांदी की मात्रा रहेगी। सिक्के के एक ओर देवी अहिल्या बाई की तस्वीर होगी और उसके चारों ओर हिंदी और अंग्रेजी में ‘अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती’ अंकित रहेगा। साथ ही 1725 से 2025 तक की अवधि भी उल्लिखित की जाएगी। दूसरी ओर अशोक स्तंभ के नीचे रुपये का प्रतीक चिन्ह और मूल्यवर्ग ₹300 लिखा होगा। यह भारत का पहला ऐसा सिक्का होगा, जिसका मूल्यवर्ग ₹300 है। इसके अलावा प्रधानमंत्री इस मौके पर एक विशेष डाक टिकट भी जारी करेंगे।

08:46 AM, 31-May-2025

अगर बारिश हुई तो ट्रैफिक का प्लान-बी तैयार
जंबूरी मैदान में शनिवार को होने जा रहे महिला सशक्तीकरण सम्मेलन के दौरान यदि बारिश हुई तो प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से यहां पहुंचेंगे। इसके लिए पुलिस ने ट्रैफिक का प्लान-बी तैयार किया है। यदि प्रधानमंत्री राजा भोज एयरपोर्ट से जंबूरी मैदान तक का सफर सड़क मार्ग से करते हैं तो करीब 23 किमी लंबी यह दूरी पूरी करने में 24 मिनट का वक्त लगेगा। शुक्रवार को इसका रिहर्सल भी हुआ। इस रूट के ट्रैफिक को पुलिस ने 5 भागों में बांटा है। पीएम का काफिला जिस हिस्से में होगा, केवल वहीं का ट्रैफिक रोका जाएगा या डायवर्टेड होगा। इसका फायदा यह होगा कि बाकी के चार हिस्सों के वाहन चालकों को देर तक नहीं रुकना होगा। जिस हिस्से में ट्रैफिक रोका जाएगा, उन्हें भी 8-10 मिनट ही चौराहा-तिराहा पर रुकना होगा।

08:38 AM, 31-May-2025

भोपाल का जंबूरी मैदान

08:10 AM, 31-May-2025

पीएम मोदी का कार्यक्रम

07:17 AM, 31-May-2025

आज से चलेगी इंदौर मेट्रो
भारत का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर अब एक नए युग में प्रवेश करने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भोपाल से वर्चुअली इंदौर मेट्रो के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर यात्री सेवा का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इंदौर में इस शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन गांधीनगर स्थित मेट्रो स्टेशन पर सुबह 10:30 बजे से होगा। इंदौर मेट्रो रेल का लगभग 6 किलोमीटर का हिस्सा यलो लाइन का सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर है। जिसमें पांच स्टेशन- गांधीनगर स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 6 स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 5 स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 4 स्टेशन और सुपर कॉरिडोर 3 स्टेशन शामिल हैं। यह कॉरिडोर ट्रैफिक और प्रदूषण कम करेगा, साथ ही यात्रियों को आरामदायक सफर प्रदान करेगा।

06:41 AM, 31-May-2025

PM In Bhopal Live: पीएम मोदी बोले- आतंकियों ने नारी शक्ति को चुनौती दी थी, जो उनके आकाओं के लिए काल बन गई

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भोपाल से महिला सशक्तीकरण का बड़ा संदेश देने जा रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश भाजपा सरकार का पहला महिला महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। दावा है कि इसमें 2 लाख महिलाएं शामिल होंगी। इसकी पूरी रूपरेखा भी महिलाओं के ही नेतृत्व में तैयार की गई है। पीएम मोदी शनिवार सुबह 10:55 पर भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 11:30 बजे कार्यक्रम स्थल जंबूरी मैदान आएंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें