फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: छत से धक्का देने के कारण गई प्रियंका की जान,अस्पताल में भर्ती कराकर आखिर क्यों फरार हुआ दोस्त ?

Sat, 10 Jan 2026 04:59 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के चूनाभट्टी इलाके में नूतन कॉलेज की छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने उसके दोस्त पर हत्या का केस दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में छत से धक्का देकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है, जबकि आरोपी दो दिन बाद भी फरार है।
विज्ञापन
मृतक कॉलेज छात्रा का फाइल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के चूनाभट्टी थाना क्षेत्र में इमारत की दूसरी मंजिल से गिरकर नूतन कॉलेज की छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने उसके दोस्त तुषार कपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के समय दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने छात्रा को छत से धक्का दे दिया। घटना के दो दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

 

घटना के दिन क्या हुआ ?

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह प्रियंका (प्रिया) घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी, लेकिन कॉलेज जाने के बजाय वह अपने दोस्त तुषार के पास चली गई। तुषार चूनाभट्टी इलाके की पारिका सोसाइटी स्थित एक स्टे-होम में केयरटेकर का काम करता है। दोपहर करीब 12 बजे प्रियंका उक्त भवन की छत से नीचे गिर गई। 

अस्पताल लेकर कौन पहुंचा ?
घटना के बाद तुषार प्रियंका को अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी अस्पताल से फरार हो गया। पुलिस जांच में प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि तुषार (कपित) पिछले एक साल से प्रियंका को परेशान कर रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्या की धारा में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं- MP News: इस वन परिक्षेत्र में बाघिन की करंट से मौत, सघन जांच में जुटा विभाग; वन्यजीव सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल?
विज्ञापन


पुलिस क्या कर रही है ?
पुलिस ने बताया कि तुषार पहले ईश्वर नगर में रहता था, जहां दोनों की दोस्ती हुई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। एक टीम को खंडवा भेजा गया है। इसके अलावा घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के पीछे के कारणों और अन्य संभावित संलिप्त लोगों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें