फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year Celebration: भोपाल में नए साल के जश्न की तैयारी शुरू, होटल-रिजॉर्ट सब बुक, पुलिस भी रहेगी मुस्तैद

Fri, 29 Dec 2023 09:10 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल

सार

नए साल के स्वागत के लिए भोपालवासी खासे उत्साहित हैं। इसके साथ ही भोपाल में होटल, रेस्टोरेंट भी पहले ही लगभग पूरी तरह से बुक हो गए हैं। 
विज्ञापन
नए साल का जश्न - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नए साल के जश्न की तैयारी शुरू हो गई है। होटल, रेस्टोरेंट, रिजॉर्ट सज धज कर रेडी हैं। इसके साथ ही पुलिस भी पूरी तरह से मुस्तैद है। फैमली, कपल और स्टेग एंट्री के लिए पास की कीमतें भी तय हो गई हैं। 31 दिसंबर की रात पार्टी के साथ ही लोगों ने अगले दिन के लिए भी टूरिस्ट प्लेस पर बुकिंग कन्फर्म कर ली है। इधर, दूसरी ओर नए साल के जश्न पर बारिश का खतरा भी मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिन तक बूंदा बांदी की संभावना जताई है। 
विज्ञापन


ये स्थान हैं घूमने के लिए
न्यू ईयर पर एक जनवरी को भोपाल और उसके आस पास टूरिस्ट लोकेशन की कोई कमी नहीं है। भोपाल के पास कई विश्व विख्यात स्थान हैं। इनमें सांची के स्तूप, भीमबेटिका, उदयगिरी की गुफाएं और भोजपुर का शिवमन्दिर शामिल हैं। इसके साथ ही भोपाल में बड़ा तालाब अपने आप में एक सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। जो अपनी खूबसूरती के साथ साथ क्रूज और कई अन्य वॉटर एक्टिविटी के लिए जाना जाता है। भोपाल शहर में वन विहार, जगदीशपुर, मनुभावन की टेकरी, बिरला मंदिर और केरवा डैम भी लोगों की पसंदीदा जगह है।

10 हजार से दो हजार तक कीमत
साल 2023 की विदाई और नए साल 2024 के स्वागत के लिए भोपाल में रेस्टोरेंट, होटल्स, रिजॉर्ट, पब और बार ने बुकिंग शुरू कर दी है। यहां पार्टी के लिए पास की कीमत 10 हजार रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक है। जहां फैमली पास की कीमत 10 हजार रुपये से शुरू है तो वहीं कपल पास की कीमत 5 हजार रुपये से शुरू है। इसके साथ ही कुछ होटल्स ने सिंगल पर्सन के लिए भी पास रखे हैं जिनकी कीमत 2 हजार रुपए से शुरू है। 
विज्ञापन


पुलिस भी तैयार
नए साल के नाम पर हुड़दंग करने वालों से निपटने के लिए भी पुलिस तैयार है। इसके लिए शहर में कई स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर भी चालानी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पुलिस ब्रीथ एनालाइजर और बॉडी कैमरा के साथ तैनात रहेगी। साथ ही औचक निरीक्षण के लिए भी दस्ता तैयार किया गया है। हुक्का पीने और पिलाने वालों पर भी सख्त एक्शन लिया जाएगा। 

मौसम की मार
इधर नए साल की जश्न पर मौसम की मार भी पड़ सकती है। मौसम विभाग ने आगामी तीन से चार दिनों तक प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते नए साल पर बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें