फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार चुनाव: सीएम डॉ. यादव ने कहा-नीतीश ने 55 साल का पिछड़ापन मिटाया, विपक्ष पर साधा निशाना

Fri, 31 Oct 2025 11:42 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पटना की दिघा विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए एनडीए की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार ने 55 साल का पिछड़ापन मिटाया है। उन्होंने कहा कि बिहार फिर विकास की राह पर चलेगा।
विज्ञापन
सीएम डॉ. यादव बिहार में जनसभा को संबोधित किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को पटना की दिघा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी संजीव चौरसिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार का चुनावी माहौल एनडीए की जीत की इबारत लिख रहा है। जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा, विजय जुलूस की तैयारी हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नीतीश कुमार की सरकार ने 55 वर्ष के पिछड़ेपन को 20 वर्षों में दूर कर दिया। बिहार में फिर एनडीए की सरकार बनेगी। सभा को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दे सीएम बोले- पटेल की सूझबूझ से आजादी पूरी हुई, एकता से विकसित भारत बनेगा

डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश-बिहार के  रिश्ते पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सम्राट अशोक ने युवराज के रूप में उज्जैन में 10 वर्ष राज किया और बिहार आकर सुशासन का इतिहास रचा। राष्ट्रीय मुद्रा का अशोक चिह्न उसी की याद दिलाता। राजा भोज के काल में भी संबंध मजबूत थे। भगवान श्रीकृष्ण ने उज्जैन में शिक्षा ली और पुत्र सांब के माध्यम से बिहार में सूर्य मंदिर बनवाया। सीएम ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनना सुप्रीम कोर्ट के फैसले से ही नहीं, बल्कि मोदी जी की प्रतिबद्धता से हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Rashtriya Ekta Diwas 2025: सीएम बोले-सरदार पटेल के मार्ग पर चलेंगे तो भारत को कोई बुरी नजर से नहीं देख सकेगा

कांग्रेस पर साधा निशाना 
कांग्रेस ने तीन तलाक फैसले को पलट दिया था, लेकिन मोदी सरकार ने शांति से सब किया। उज्जैन में महाकाल महालोक का शुभारंभ इसका प्रमाण। मोदी जी सनातन रक्षक हैं, जल्द मथुरा में कृष्ण तीर्थ बनेगा। इंडिया गठबंधन पर हमला। एक तरफ मोदी जी वादे निभाते हैं, दूसरी तरफ परिवारवादी नेता। इनकी दादी ने आपातकाल लगाया, लोकतंत्र दबाया। नेता प्रतिपक्ष की भाषा शर्मनाक। बिहार में छठ मैया का अपमान, कांग्रेस अध्यक्ष बिहार को छोटा बताते, ममता बिहारियों को अपराधी कहतीं।  उन्होंने कहा कि 2003 के बाद मध्यप्रदेश बदला, बिहार भी बदलेगा। लाड़ली बहना योजना से 1000 से 1500 रुपये हो गए। बिहार में बहनों को 10 हजार मिले, आगे 2 लाख तक योजना है। एनडीए वादे निभाता है। मध्यप्रदेश के साथ बिहार विकास के रास्ते पर चलेगा। एनडीए का विजयी जुलूस निकलेगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें