फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौतपा: राजधानी समेत 15 जिलों का तापमान 45 डिग्री पार, कई जिलों में हुई बारिश, सीएम ने गर्मी से बचने दी सलाह

Sun, 26 May 2024 09:04 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल समेत प्रदेश भऱ के 15 जिलों का तापमान 45 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं कई जिलों में तेज बारिश से लोगों को राहत मिली। सीएम ने गर्मी से बचने सुझाव दिया है। 
विज्ञापन
इंदौर में रविवार शाम को तेज बारिश हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौतपा के दूसरे दिन रविवार को राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलो में खूब तपिश रही। वहीं भीषण गर्मी के बीच इंदौर, देवास, रतलाम, मंदसौर समेत कई जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। इससे लोगों को राहत मिली। राजधानी भोपाल का तापमान 45.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं राजगढ़ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा यहां का तापमान 46.8 दर्ज किया गया। इधर मुख्यामंत्री डॉ. मोहन यादव ने लू और गर्मी से बचने के लिए प्रदेशवासियों से सावधानियां बरतने की अपील की। गर्मी को देखते हुए भोपाल में गर्मी के चलते सोमवार से चौराहों पर रेड सिग्नल की टाइमिंग आधी हो जाएगी। वहीं भोपाल सीएमएचओ ने चिकित्सकों की छुट्टी पर रोक लगा दी है। 
विज्ञापन


चादर की चपेट में आने से युवक की मौत
रविवार शाम को जावरा में आंधी-तूफान के बीच चौपाटी पर लगी टीन की चादर उड़ गई। इसकी चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। कई जगह होर्डिंग भी गिर गए।

भीषण गर्मी का अलर्ट 
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में नौतपा के बीच 31 मई तक भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि 31 मई तक प्रदेश में भीषण गर्मी का अलर्ट है। ग्वालियर, चंबल, इंदौर-उज्जैन संभाग में तेज गर्मी पड़ेगी। अन्य जिलों में भी हीट वेव, यानी गर्म हवाओं का असर रहने का अनुमान है।

भोपाल में साढ़े पांच बजे 45.4 डिग्री तापमान
राजधानी भोपाल में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। रविवार को यहां शाम साढ़े 5 बजे अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह पिछले 10 साल में दूसरा सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले साल 2016 में पारा 46.7 डिग्री पहुंचा था। बता दें कि आज सुबह से ही भोपाल में सूरज के तेवर तीखे रहे हैं। दोपहर ढाई बजे ही तापमान 44.8 डिग्री पहुंच गया था।
विज्ञापन


प्रदेश के 45 डिग्री से ज्यादा वाले शहर
शहर तापमान
राजगढ़ 46.8
शाजापुर 46.6
पृथ्वीपुर 46.5
गुना 46.2
सागर 46.2
खजुराहो 46.0
सीहोर 46.0
ग्वालियर 45.6
टीकमगढ़ 45.5
भोपाल 45.4
दमोह 45.2
खंडवा 45.1
शिवपुरी 45.0
खरगोन 45.0
नौगांव 45.0

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान 
ग्वालियर 45.6
भोपाल 45.4
उज्जैन 43.7
इंदौर 43.3
जबलपुर 43.4

चिकित्सकों की छुट्टियां पर रोक
सीएमएचओ भोपाल ने बढ़ती गर्मी के चलते सरकारी अस्पतालों के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा निर्देशों में मरीजों को तेज धूप से बचाने के साथ उनके लिए पर्याप्त सुविधाएं जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही इन दिनों वायरल, लू और अन्य मौसमी बीमारी के मरीजों की संख्या को देखते हुए डॉक्टरों और अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक लगाई गई है। अब डॉक्टर बिना पूर्व सूचना के छुट्टियां नहीं ले सकेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें