फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Winter Session: विधानसभा में कांग्रेस का अनोखा विरोध, उस्तरा लेकर बंदर बनकर प्रदर्शन, सरकार पर तीखे हमले

Thu, 04 Dec 2025 04:40 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में कांग्रेस ने विधानसभा परिसर में सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बंदर के हाथ में उस्तरा सांकेतिक प्रदर्शन के जरिए आरोप लगाया कि सरकार बेरोजगारी, स्वास्थ्य, कानून-व्यवस्था और किसानों के मुद्दों पर जनता को नुकसान पहुंचा रही है। कांग्रेस ने कहा कि जनता के हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
कांग्रेक का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा सत्र के तीसरे दिन कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायकों ने प्रदेश की बीजेपी सरकार के खिलाफ जोरदार और अनोखा प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल ने सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए बंदर के हाथ में उस्तरा कहावत को प्रतीकात्मक रूप से पेश किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायक सुनील उइके बंदर का रूप धरकर हाथ में उस्तरा लिए नजर आए। उनका कहना था कि सरकार हर मुद्दे पर मनमानी कर रही है और जनता की परेशानियों को अनदेखा कर रही है।
विज्ञापन




बंदर के हाथ में उस्तरा इसलिए प्रदेश में हर तरफ चोट
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा किभाजपा रूपी बंदर के हाथ सत्ता का उस्तरा आ गया है। सरकार युवाओं की नौकरियों, किसानों के हक, स्वास्थ्य सेवाओं और कानून-व्यवस्था पर बेरहमी से उस्तरा चला रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि  प्रदेश में बेरोज़गारी चरम पर है,स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है।कानून-व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है।किसान अधिकारों और न्याय के लिए भटक रहे हैं। सिंघार ने कहा कि सरकार जनता की असली समस्याओं से ध्यान हटाकर केवल राजनीतिक तमाशे” कर रही है।

यह भी पढ़ें-भावांतर योजना के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रवधान,भू-अभिलेखों के लिए भी रखा गया बड़ा मद
विज्ञापन


सरकार कहीं भी उस्तरा चला सकती है
कांग्रेस विधायक रामकिशोर दोगने ने कहा कि हमारे यहां कहावत है कि बंदर के हाथ में उस्तरा हो तो वह कभी भी किसी को भी नुकसान पहुंचा सकता है। प्रदेश में आज यही स्थिति है। किसान परेशान हैं, युवा निराश हैं, सरकार कुछ कर नहीं पा रही इसलिए हमें यह प्रदर्शन करना पड़ा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-विधानसभा परिसर में चोरों ने काट दिए चंदन के पेड़, सुरक्षा पर उठे सवाल

सड़कों से सदन तक लड़ाई जारी
प्रदर्शन कर रहे विधायकों का कहा कि 20 साल पुरानी सरकार होने के बावजूद प्रदेश की स्थिति खराब होती जा रही है।कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह जनता के अधिकारों, समस्याओं और सम्मान की रक्षा के लिए विधानसभा से लेकर सड़क तक संघर्ष जारी रखेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें