मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में आ रही बर्फीली हवाओं से ठंड बढ़ गई है। भोपाल के तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट देखी गई है। यहा सोमवार-मंगलवार की रात तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया हैं। वहीं प्रदेश के 6 जिलों का तापमान 5 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विभाग द्वार जारी अलर्ट के अनुसार कल 15 और 16 जनवरी को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है। मंगवार को भोपाल, ग्वालियर समेत 20 से ज्यादा जिलों में कोहरा छाया रहा है। वहीं, सिस्टम के गुजरने के बाद 17 जनवरी से ठंड का असर फिर बढ़ जाएगा।
दो दिन बारिश के आसार
मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि 14 जनवरी से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसका असर 15 और 16 जनवरी को प्रदेश में देखने को मिलेगा। सिस्टम जैसे ही गुजरेगा, प्रदेश में ठंड का असर फिर से बढ़ जाएगा।
अगले 3 दिन तक ऐसा रहेगा प्रदेश का मौसम
15 जनवरी: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, देवास, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, नीमच, मंदसौर में हल्की बारिश हो सकती है।
16 जनवरी: विदिशा, सागर, दमोह, पन्ना में हल्की बारिश हो सकती है। कई जिलों कोहरा छा सकता है।
17 जनवरी: 17 को प्रदेश मे मौसम साफ रहेगा। कोहरे या बारिश का अलर्ट नहीं है। तापमान में गिरावट आएगी।
न्यूनतम तापमान वाले शहर
शहर न्यूनतम तापमान
सिहोर 3.2
शाजापुर 3.9
राजगढ़ 4.6
पचमढ़ 4.7
शहडोल 5.0
छतरपुर 5.0