फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम का यू-टर्न, बालाघाट में 1 इंच बारिश, 19 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Wed, 18 Mar 2026 07:35 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक यू-टर्न लिया है। बालाघाट में देर रात करीब 1 इंच बारिश दर्ज की गई। बारिश और आंधी से कुछ दिन राहत जरूर मिलेगी, लेकिन 22 मार्च के बाद फिर से तेज गर्मी और लू का असर बढ़ेगा, जिससे हालात दोबारा तपिश भरे हो जाएंगे।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। प्रदेश में सक्रिय हुए मजबूत मौसम सिस्टम का असर अब जमीन पर साफ दिखने लगा है। बालाघाट में देर रात करीब 1 इंच बारिश दर्ज की गई, जिससे इलाके में तापमान में गिरावट आई। वहीं भिंड, दतिया और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहे, जबकि भोपाल में भी दिनभर हल्की बादलों की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन


19 जिलों के लिए आंधी-बारिश का अल
मौसम विभाग ने प्रदेश के 19 जिलों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। दक्षिण और पूर्वी हिस्सों के छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडौरी और बालाघाट में तेज बारिश की संभावना है। वहीं ग्वालियर-चंबल समेत उत्तर के जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

सिस्टम ने बदला पूरा मौसम खेल
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश के ऊपर एक साथ कई सिस्टम सक्रिय हैं। पांच साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में यह बड़ा बदलाव आया है। यही वजह है कि गर्मी के बीच अचानक बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-बदलेगा MP का मौसम, 4 दिन आंधी-बारिश का असर, 13 जिलों में अलर्ट, इसके बाद पड़ेगी तेज गर्मी


राहत के बीच गर्मी अभी खत्म नहीं

हालांकि बारिश के बावजूद प्रदेश के कई जिलों में तापमान अभी भी ऊंचा बना हुआ है। खरगोन में पारा 38.6 डिग्री तक पहुंचा, जबकि कई शहरों में तापमान 35 से 38 डिग्री के बीच बना हुआ है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-राज्यसभा में दिग्विजय सिंह का संदेश, विदाई नहीं, नई पारी की शुरुआत, बोले-अभी और काम बाकी है


4 दिन राहत, फिर बदलेगा सीन
मौसम विभाग के अनुसार 19 से 21 मार्च तक आंधी-बारिश का असर जारी रहेगा। इस दौरान लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन यह राहत अस्थायी है। 22 मार्च के बाद जैसे ही सिस्टम कमजोर पड़ेगा, तापमान तेजी से बढ़ेगा और महीने के आखिरी दिनों में लू का असर दिखने लगेगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अप्रैल और मई में स्थिति और गंभीर हो सकती है। इस दौरान 15 से 20 दिन तक लू चलने की संभावना है, जिससे गर्मी अपने चरम पर पहुंच सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें