फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: एमपी में भीषण गर्मी का सितम…चिलचिलाती धूप से लोग हुए बेहाल, दतिया रहा सबसे गर्म; जानें अपडेट

Mon, 20 May 2024 12:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Weather News: मध्य प्रदेश में चिलचिलाती धूप के साथ झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। शनिवार को तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। दतिया प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रहा, जहां पारा 47 डिग्री के पार पहुंच गया।
विज्ञापन
गर्मी से हाल बेहाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में इन दिनों गर्मी कहर बरपा रही है। चिलचिलाती धूप और लगातार तापमान बढ़ने की वजह से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। दतिया प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रहा, जहां पारा 47.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये इस सीजन का सबसे अधिकतम तापमान है। शनिवार को भी यहां का टेम्प्रेचर 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

वहीं भोपाल, इंदौर और उज्जैन सीजन के सबसे गर्म रहे। भोपाल में 43 डिग्री, इंदौर में 43.1 डिग्री और उज्जैन में पारा 44 डिग्री रहा। जबलपुर में तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में कई जगहों पर लोग भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से बेहाल नजर आए।

कहां कितना रहा तापमान

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के दतिया में रविवार को अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस, गुना में 45.5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री, नौगांव में 45.3 डिग्री सेल्सियस, खजुराहो में 44.8 डिग्री, धार में 44.4 डिग्री, रतलाम में 44.2 डिग्री, उज्जैन में 44 डिग्री, टीकमगढ़ में 44 डिग्री, सागर में 43.4 डिग्री, इंदौर में 43.1 डिग्री, खंडवा में 43.1 डिग्री, भोपाल में 43 डिग्री रहा। जबलपुर में तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें