फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp weather: मध्य प्रदेश में दो तरह के मौसम,इंदौर समेत कई जिलों में हुई बारिश,खजुराहो में पारा 36 डिग्री पहुंचा

Mon, 21 Jul 2025 10:16 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सोमवार को मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला। इंदौर, उमरिया, बालाघाट, खजुराहो और मंडला में तेज पानी गिरा। जबकि सागर समेत कई जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी रहा। खजुराहो में सबसे ज्यादा गर्मी का असर रहा यहां का अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में सोमवार को मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला। इंदौर में तेज बारिश हुई साथ ही उमरिया, बालाघाट के मलाजखंड खजुराहो और मंडला में आधा इंच पानी गिरा। सागर समेत कई जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी रहा।वहीं दूसरी तरफ कई जिलों में दिन भर धूप खिली रही। खजुराहो में सबसे ज्यादा गर्मी का असर रहा यहां का अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार से पूरे प्रदेश में तेज बारिश का दौर शुरू होगा। कल कई जिलों में हल्की बारिश होगी। 
विज्ञापन



23 जुलाई से फिर से भारी बारिश का दौर
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि 22 जुलाई को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इससे दिन का तापमान बढ़ जाएगा। 23 जुलाई से फिर से भारी बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। बता दें कि प्रदेश में अब तक औसत 20.5 इंच बारिश हो चुकी है। 3 जिले- निवाड़ी, टीकमगढ़ और श्योपुर में तो कोटा पूरा हो चुका है। इन जिलों में सामान्य से 15% तक ज्यादा पानी गिर चुका है। ग्वालियर समेत 5 जिलों भी बेहतर स्थिति में है। यहां 80 से 95% तक बारिश हो चुकी है। दूसरी ओर, इंदौर और उज्जैन संभाग सबसे पीछे हैं। इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, बुरहानपुर और आगर मालवा में 10 इंच से भी कम पानी गिरा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल कलेक्टर के आदेश की धज्जियां उड़ा रहे ई-रिक्शा चालक, प्रतिबंध के पहले ही दिन बच्चों को ढोते दिखे
विज्ञापन



प्रदेश अधिकतम तापमान वाले शहर
शहर             अधिकतम तापमान

खजुराहो        36.0  डिग्री
टीकमगढ़       35.2 डिग्री
नर्मदापुरम     35.1 डिग्री
सतना            34.8 डिग्री
गुना              34.4 डिग्री
शिवपुरी         34.4 डिग्री
ग्वालियर        34.3 डिग्री

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में कमजोर पड़ा सिस्टम,भारी बारिश से राहत, 23 जुलाई से फिर शुरू होगा तेज बारिश का दौर
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें