फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सेना के शौर्य पर सवाल क्यों? शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर साधा निशाना, पूछा-चर्चा से क्यों भाग रहे

Mon, 21 Jul 2025 09:55 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

संसद के मानसून सत्र के पहले दिन ही विपक्ष और सरकार के बीच तीखी बहस छिड़ गई। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर चर्चा से भागने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, तो फिर विपक्ष भाग क्यों रहा है? उन्होंने भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करते हुए विपक्ष पर पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि संसद लोकतंत्र का मंदिर है और लोकतंत्र चर्चा से जीवंत होता है।सरकार ऑपरेशन सिंदूर सहित हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष चर्चा से भाग रहा है और लोकतंत्र को 'शोरतंत्र' बना रहा है। शिवराज ने सवाल उठाते हुए कहा, कि जब सरकार चर्चा को तैयार है, तो विपक्ष क्यों पीछे हट रहा है?” उन्होंने कहा कि पूरा देश इस समय भारतीय सेना के पराक्रम पर गर्व कर रहा है। सेना का शौर्य आज पूरे विश्व में गूंज रहा है। ऐसे समय में संसद में विपक्ष को सरकार के साथ एक स्वर में सेना को नमन करना चाहिए था, जिससे दुनिया में एकता का संदेश जाता।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: भाजयुमो की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले-भाजपा संगठन की ऑक्सीजन है युवा मोर्चा के कार्यकर्ता
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर तीखा आरोप लगाते हुए कहा कि वह सेना के साहस पर सवाल खड़ा कर रहा है और पाकिस्तान जैसी भाषा बोल रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने ऐसा पराक्रम दिखाया है कि पाकिस्तान आज तक रहीम यार खान एयरबेस को दुरुस्त नहीं कर पाया है। शिवराज सिंह ने यह भी कहा कि हर भारतीय को अपनी सेना पर गर्व है और हम सब पूरी मजबूती के साथ सेना के साथ खड़े हैं। विपक्ष को भी सेना के शौर्य का अपमान नहीं, सम्मान करना चाहिए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal: भोपाल कलेक्टर के आदेश की धज्जियां उड़ा रहे ई-रिक्शा चालक, प्रतिबंध के पहले ही दिन बच्चों को ढोते दिखे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें