मध्य प्रदेश में दो साइक्लोनिक सिस्टम एक्टिव होने से प्रदेश का मौसम बदला हुआ है। मंगलवार को कई जिलों धूप-छांव चलता रहा। राजधानी भोपाल में भी दिन में तेज हवा चली यहां का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल यानी 19 मार्च से अगले 3 दिन के लिए मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा। रंग पंचमी से प्रदेश का आधा हिस्सा भीगेगा। भोपाल, इंदौर-उज्जैन संभाग में बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी होगी, वहीं जबलपुर, ग्वालियर, चंबल, नर्मदापुरम, रीवा, सागर-शहडोल संभाग में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
प्रदेश अधिकतम तापमान वाले शहर
शहर अधिकतम तापमान
रतलाम 37.0
धार 37.0
खरगौन 36.6
मंडला 36.6
नर्मदापुरम 36.5
यह भी पढ़ें-बजट चर्चा में कांग्रेस ने कहा एक साल में राजकोषीय घाटे में 25% का अंतर, मंडला मामले मे किया वॉकआउट
कल एक्टिव होगा एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस
कल यानी 19 मार्च से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंसएक्टिव होगा। जिसके असर से प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होगा। अभी दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के एक्टिव होने की वजह से इन दिनों मौसम बदला हुआ है। वहीं, एक ट्रफ भी गुजर रहा है।जबकि मार्च के आखिरी महीने में प्रदेश में फिर से गर्मी का असर देखने को मिलेगा। कुछ इलाकों में लू भी चल सकती है। कई शहरों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। सामान्यतः दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक या सामान्य से 4.6 डिग्री तक अधिक हो तो हीट वेव यानी लू की स्थिति मानी जाती है।
यह भी पढ़ें-सीएम ने मंत्री-विधायकों के साथ देखी फिल्म छावा, बोले-राष्ट्र प्रेम का संदेश देने वाली प्रेरक फिल्म
अगले तीन दिन ऐसा रहेगा प्रदेश का मौसम
19 मार्च: जबलपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में गरज-चमक, आंधी और हल्की बारिश होने का अनुमान है।
20 मार्च: जबलपुर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, दमोह, सागर, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, कटनी, मैहर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश होने की संभावना है।
21 मार्च: ग्वालियर, जबलपुर, नीमच, मुरैना, भिंड, श्योपुर, दतिया, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, नर्मदापुरम, छतरपुर, दमोह, सिवनी, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी में बारिश और आंधी होने का अनुमान है।